script22 हजार से ज्यादा महिलाओं को ठग चुका है लंदन से पढ़ कर लौटा यह इंजीनियर, जानिए अब कहां है | Online fraud of 22 thousand women through website | Patrika News
हॉट ऑन वेब

22 हजार से ज्यादा महिलाओं को ठग चुका है लंदन से पढ़ कर लौटा यह इंजीनियर, जानिए अब कहां है

एक महिला की शिकायत आई थी जिसमें ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी की बात थी। गिरफ्तार युवक पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर आशीष लंदन की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुका है।

नई दिल्लीJan 19, 2021 / 03:47 pm

Shaitan Prajapat

Online fraud

Online fraud

नई दिल्ली। विज्ञान ने जैसे तरक्की की है वैसे अपराध भी लगातार बढ़ते ही जा रहे है। पिछले दिनों से साइबर अपराधों में तेजी से वृद्धि हो रही है। कई अपराधी वेबसाइटों के जरिए खरीदारी करने वाले लोगों अपना निशाना बना रहे है। इनमें सबसे अधिक महिलाएं शामिल हैं। मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने 32 साल के एक ऐसे ही आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाता था। साइबर पुलिस के हत्थे चढ़े इस शातिर ठग ने अब तक 22 हजार से ज्यादा महिलाओं को हजारों रुपयों का चुना लगा चुका है।

लंदन में की है कंप्यूटर इंजीनियर की पढ़ाई
मुंबई साइबर सेल की डीसीपी रश्मि करंदीकर के अनुसार, उनके पास एक महिला की शिकायत आई थी जिसमें ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी की बात थी। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और फिर आरोपी को सूरत से गिरफ्तार कर लिया गया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गिरफ्तार युवक का नाम आशीष अहीर है और पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर आशीष लंदन की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुका है।

यह भी पढ़े :— यहां 40 किलो की गेंद से खेलते है मैच, 700 साल से चली आ रही ये परंपरा

कर्जा चुकाने के लिए चुना गलत रास्ता
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लंदन से पढ़ाई करने के बाद सूरत में उसने कपड़ों का कारोबार शुरू किया था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से उसे काफी नुकसान हुआ। इस वजह से उस पर कर्जे का बोझ बढ़ गया और उसे चुकाने के लिए उसने ठगी का गलत रास्ता चुना। आरोपी ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद ही Shopiiee.com नाम की वेबसाइट बनाई। उसपर अच्छे कपड़े, सस्ते दामों में बेचने का दावा किया। वेबसाइट पर सुंदर और सस्ते कपड़े देख महिलाओं ने ऑनलाइन खरीदना शुरू किया। आरोपी ने कुछ को तो कपड़े भिजवाए लेकिन ज्यादातर के कपड़े भिजवाए ही नही।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yqzsm

Home / Hot On Web / 22 हजार से ज्यादा महिलाओं को ठग चुका है लंदन से पढ़ कर लौटा यह इंजीनियर, जानिए अब कहां है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो