scriptOTT Upcoming : सितंबर में ये 5 वेब सीरीज होंगी ऑनलाइन प्लेटफॉर्मस पर रिलीज, मनोरंजन के लिए ऑडियंस को मिलेगा काफी कुछ | OTT Upcoming :These 5 Web Series Will Released On September,See List | Patrika News
हॉट ऑन वेब

OTT Upcoming : सितंबर में ये 5 वेब सीरीज होंगी ऑनलाइन प्लेटफॉर्मस पर रिलीज, मनोरंजन के लिए ऑडियंस को मिलेगा काफी कुछ

Upcoming Web Series : अनलॉक-4 में भी नहीं खुले सिनेमाघर, मनोरजंन के लिए डिजिटल प्लेफॉर्मस का लेना पड़ेगा सहारा
सितंबर महीने में कई अलग-अलग प्रोजेक्ट्स होंगे स्ट्रीम, देखें लिस्ट

Sep 03, 2020 / 02:00 pm

Soma Roy

series1.jpg

Upcoming Web Series

नई दिल्ली। कोरोना के चलते देश भर में हुए लॉकडाउन (L;ockdown) के बाद से सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को बंद कर दिया था। जिसकी वजह से बॉलीवुड समेत कई बडे बैनर के प्रोजेक्ट को भारी नुकसान हुआ। ऐसे में कई मेकर्स ने फिल्मों को अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्मस पर रिलीज करने का फैसला लिया था। इस पर कई सिनेमाघर मालिकों ने ऐतराज भी जताया था। अनलॉक-4 (Unlock 4.0) के चलते उम्मीद की जा रही थी कि बाकी चीजों की तरह मल्टीप्लेक्स (Multiplex) को खोलने की इजाजत मिल जाएगी। मगर इस महीने भी मेकर्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म (OTT Platforms) का ही सहारा लेना पड़ेगा। ऐसे में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सितंबर महीने में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। आज हम आपको ऐसी ही 5 अपकमिंग वेब सीरीज (Upcoming Web Series) के बारे में बताएगे, जो इस महीने रिलीज होंगी।
1. जेएल 50 (JL 50) : अभय देओल और पंकज कपूर जैसे बड़े स्टार वाली ये वेब सीरीज सोनी लिव पर 4 सितंबर को स्ट्रीम होगी। इसमें एक गुमशुदा प्लेन क्रेश की कहानी दिखाई जाएगी। जेएल 50 के जरिए अभय देओल काफी समय बाद स्क्रीन पर नजर आएंगे।
2.अटकन-चटकन (Atkan Chatkan) : गूड्डू नाम के लड़के पर आधारित वेब सीरीज अटकन—चटकन ए.आर रहमान के वेंचर से निर्मित है। इसमें ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है जो म्यूजिक पैशन से नाम कमाता है। ये वेब सीरीज 5 सितंबर को जी—5 में रिलीज होगी।
3.कार्गो (Cargo) : विक्रांत मेसी और श्वेता त्रिपाठी स्टारर इस फ़िल्म में दोनों रोमांस करते नजर आएंगे। दोनों की केमिस्ट्री को लेकर अभी से इसके काफी चर्चे हैं। यह फ़िल्म 9 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
4.लंदन कॉन्फेडेंशियल (London Confidential) : इस वेब सीरीज से टीवी क्वीन मोनी रॉय अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। इसमें पूरब कोहली भी नजर आएंगे। यह वेब सीरीज भी इसी सितंबर महीने में रिलीज होने की संभावना है।
5.बैड ब्वॉय बिलेनियर्सः इंडिया (Bad Boy Billionaires) : पहले ये वेब सीरीज 2 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली थी। हालांकि इसे सितंबर में किसी और तारीख को स्ट्रीम किया जा सकता है। इसमें नीरव मोदी और विजय माल्या की कहानी दिखाई जाएगी। हालांकि ये सीरीज रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। मेहुल चौकसी ने सीरीज़ की प्री स्क्रीनिंग की मांग की है। वहीं, बिहार के एक कोर्ट ने सुब्रत राय सहारा का नाम इसमें इस्तेमाल करने पर रोक लगाई है।

Home / Hot On Web / OTT Upcoming : सितंबर में ये 5 वेब सीरीज होंगी ऑनलाइन प्लेटफॉर्मस पर रिलीज, मनोरंजन के लिए ऑडियंस को मिलेगा काफी कुछ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो