scriptनिहत्थे इंसान पर पाकिस्तान ने की हैवानियत! ज़मीन पर गिरते ही गोलियों से किया छलनी | pakistan army chilling murder caught on camera | Patrika News
हॉट ऑन वेब

निहत्थे इंसान पर पाकिस्तान ने की हैवानियत! ज़मीन पर गिरते ही गोलियों से किया छलनी

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो
वीडियो में दिख रहा पाकिस्तानी सेना का अमानवीय व्यव्हार
मारे गए युवक की नहीं हो सकी पहचान

नई दिल्लीFeb 19, 2019 / 04:04 pm

Priya Singh

pakistan army chilling murder caught on camera

निहत्थे इंसान पर पाकिस्तान ने की हैवानियत! ज़मीन पर गिरते ही गोलियों से किया छलनी

नई दिल्ली। हाल ही सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। ‘मुक्त बलूचिस्तान’ आंदोलन कार्यकर्ता बीबाग्र बलूच ने पाकिस्तानी आर्मी की कुरुरता का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को देख बलूचिस्तान के लोगों की हालत का पता चलता है। यह वीडियो देख आपको समझ आ जाएगा कि बलूचिस्तान के लोगों के साथ पाकिस्तान की आर्मी कितना अमानवीय व्यवहार करती है। हाल ही वायरल हो रहे इस भयानक वीडियो में देखा जा सकता पाकिस्तानी सेना एक घर से एक निहत्थे आदमी को खींचकर उसे बेरहमी से मार रही है। वीडियो में दिख रहा निहत्था आदमी ज़मीन पर बैठा आदमी एकाएक गिर जाता है। इसके बाद पाकिस्तानी सेना उस पर गोलियों की बौछार कर देती है। बता दें की मारे गए युवक की पहचान नहीं हो पाई है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है बलूचिस्तान के लोगों को पाकिस्तानी सेना से हर दिन होने वाले खतरे का सामना करना पड़ता है। हालांकि patrika.com की सत्यता को लेकर कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में सरकार ऐसे बढ़ा रही है गधों की आबादी, चीन का है इसमें अहम योगदान

 

https://twitter.com/hashtag/LeakVideo?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि ‘फ्री बलूच’ के कार्यकर्ताओं ने नियमित रूप से पाकिस्तानी सेना द्वारा स्थानीय लोगों की हत्याओं की निंदा की है। बलूच रिपब्लिकन पार्टी (बीआरपी), बलूच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम), फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट (एफबीएम) के साथ-साथ कई ऐसी संस्थाओं ने पाकिस्तान सरकार की बलूचिस्तान में इस तरह की कार्यवाई का विरोध हमेशा से किया है। ह्यूमन राइट्स वॉच ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इटेलिजेंस (आईएसआई) एजेंसी पर गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। बता दें कि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इटेलिजेंस पर कई बलूचिस्तान के कार्यकर्ताओं को गायब करने का आरोप लगा है। बलूचिस्तान अपने प्राकृतिक संसाधनों जैसे तेल, प्राकृतिक गैस, कोयला, तांबा, सल्फर, फ्लोराइड और सोने के लिए जाना जाता है, लेकिन पाकिस्तान में इसे सबसे कम विकसित प्रांत माना जाता है।

Home / Hot On Web / निहत्थे इंसान पर पाकिस्तान ने की हैवानियत! ज़मीन पर गिरते ही गोलियों से किया छलनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो