scriptचंद्रयान 2 के फेल होने पर पाकिस्तानी मंत्री ने उड़ाया मजाक, कहा भारत का पागलपन | Pakistan minister Fawad Chaudhry and others mock india chandrayaan | Patrika News
हॉट ऑन वेब

चंद्रयान 2 के फेल होने पर पाकिस्तानी मंत्री ने उड़ाया मजाक, कहा भारत का पागलपन

Pakistan tweets on chandrayaan : पाकिस्तानी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी हुसैन ने की बेतुकी बातें
ट्विटर पर जमकर कोस रहे लोग, पाकिस्तानी आलाधिकारियों को मुंह बंद रखने की नसीहत

नई दिल्लीSep 08, 2019 / 11:41 am

Soma Roy

fawadd1.jpg
नई दिल्ली। चांद को छू लेने का सपना भारत का भले ही अधूरा रह गया हो, लेकिन चंद्रयान 2 के अपने लक्ष्य के इतने करीब पहुंचने पर पूरे देश को गर्व है। एक तरफ भारत के लोग जहां वैज्ञानिकों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं भारत की कामयाबी देख पाकिस्तानी मंत्री बौखला गए हैं। वे इसे भारत का पागलपन कह रहे हैं।
fawad1.jpeg
पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी हुसैन ने ट्वीट कर कहा कि भारत को चंद्रयान जैसे मिशन पर रुपए बर्बाद करने और अभिनंदन जैसे पागल शख्स को एलओसी भेजने की मूर्खता बंद करनी चाहिए। इसके बदले भारत को देश में छाई गरीबी पर ध्यान देना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कश्मीर मसले से भी दूर रहना चाहिए। वरना ये भी चंद्रयान मिशन की तरह ही होगा। जिसमें खर्च इससे भी ज्यादा होगा।
asif1_1.jpeg
पाकिस्तानी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद के अलावा पाकिस्तान के डीजी आई एसपीआर आसिफ गफ्फूर ने भी भारत की खिल्ली उड़ाई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भारत के इस मिशन के फेल होने का जिम्मेदार कौन है, कश्मीरी मासूम लोग, मुस्लिम्स या आईएसआई। भारत को डूबोने में हिंदूत्व का बड़ा हाथ है। इसलिए कृपाया चांद को बक्श दें।
faran1.jpeg
पाकिस्तान के आलाधिकारियों के ऐसे बेतुके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में रोष हैं। वे उनके ट्वीट का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि पाकिस्तानी मंत्री फवाद के साथ एक इंटरव्यू किया जाना चाहिए। जिसमें पाकिस्तान के अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में पूछा जाना चाहिए।
murtaza1.jpeg
साथ ही उनसे एस्ट्रोनॉमी के बारे में भी पूछा जाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि जब पाकिस्तानी नेता कुछ अच्छा नहीं कह सकते हैं तो उन्हें अपना मुंह बंद रखना चाहिए।

Home / Hot On Web / चंद्रयान 2 के फेल होने पर पाकिस्तानी मंत्री ने उड़ाया मजाक, कहा भारत का पागलपन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो