scriptपाकिस्तान की नई चाल, KBC के नाम पर लोगों को भेज रहा फर्जी मैसेज | Pakistani fake social media handles using KBC to spread negativity | Patrika News
हॉट ऑन वेब

पाकिस्तान की नई चाल, KBC के नाम पर लोगों को भेज रहा फर्जी मैसेज

Pakistan Fake Message on KBC : रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान के नए पैंतरे का किया खुलासा
कौन बनेगा करोड़पति के जरिए फैला रहें गलत संदेश

नई दिल्लीSep 24, 2019 / 11:31 am

Soma Roy

kbc1.jpg
नई दिल्ली। पाकिस्तान हमेशा से ही अपनी चालबाजी के लिए जाना जाता है। भारतीयों को निशाना बनाने के लिए अब उसने नया पैंतरा आजमाया है। इस बार पाकिस्तान, भारत के मशहूर टीवी शो KBC के जरिए लोगों को उल्लू बना रहा है। वो इस शो के नाम पर सोशल मीडिया से लोगों को फर्जी मैसेज भेज रहा है। इस बात का खुलासा खुद भारतीय रक्षा मंत्रालय ने किया है।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तान आधारित सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अमिताभ बच्चन के नाम पर कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) टीम के रूप में खुद को प्रचारित कर गलत सूचनाएं लोगों तक पहुंचा रहा है। बताया जाता है कि पाकिस्तान का साइबर सेल टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की लोकप्रियता का लाभ उठाना चाहता है तभी वो लोगोंको व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल कर उन्हें नकली केबीसी के मैसेज भेज रहे हैं।
pakistan.jpg
भारतीय रक्षा मंत्रालय की ओर से हुई जांच में पाया गया कि फर्जी मैसेज भेजे जान वाले ग्रुप के एडमिन पाकिस्तानी है। ऐसे फर्जी व्हाट्स ऐप ग्रुप में से दो नंबर पाकिस्तान के पाए गए हैं। मंत्रालय ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मालूम हो कि कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान हर रोज नए तरीके आजमा रहा है। वो भारतीय सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाना चाहता है। साथ ही कश्मीरियों को भारत के खिलाफ भड़काना चाहता है तभी फर्जी व्हाट्स ऐप ग्रुप से मैसेज भेज रहा है।

Home / Hot On Web / पाकिस्तान की नई चाल, KBC के नाम पर लोगों को भेज रहा फर्जी मैसेज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो