scriptइस फल को खरीदने से डर रहे यहां के लोग, जानें क्या हुआ एेसा | people scared to buy strawberry after rumor of needle | Patrika News
हॉट ऑन वेब

इस फल को खरीदने से डर रहे यहां के लोग, जानें क्या हुआ एेसा

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में स्ट्रॉबेरी में सुई निकलने की खबरों के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपना पसंदीदा फल खरीदने से डर रहे हैं।

Sep 18, 2018 / 11:28 am

Vinay Saxena

omg

इस फल को खरीदने से डर रहे यहां के लोग, जानें क्या हुआ एेसा

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में स्ट्रॉबेरी में सुई निकलने की खबरों के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपना पसंदीदा फल खरीदने से डर रहे हैं। लोगों को डर है कि कहीं एेसा न हो कि वह स्ट्रॉबेरी खरीदें आैर उसमें सुई निकल आए। हालांकि, अभी तक कोई भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है जिसमें कोई व्यक्ति स्ट्राबेरी खाने से सुई से घायल हो गया हो।
जनता के बीच फैला दी गई अफवाह


जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में जनता के बीच यह अफवाह फैला दी गई है कि स्ट्रॉबेरी में सुई छुपाई गई है। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उत्पादक मेटल डिटेक्टरों से जांच कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने इस लोकप्रिय फल में लोगों का विश्वास फिर से बहाल करने के लिए जांच शुरू की है।
अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर सरकार ने रखा इनाम


क्वींसलैंड प्रांत की सरकार ने उस व्यक्ति की गिरफ्तारी पर एक लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (72,000 अमेरिकी डॉलर) का इनाम रखा है, जिसने वहां के प्रांतों में स्ट्रॉबेरी में सुई होने की अफवाह फैलाई है। पिछले सप्ताह से शुरू हुई इस अफवाह के देश के छह बड़े ब्रांडों-डोन्नीब्रूक बेरिरीस, लव बेरी, डिलाइटफुल स्ट्रॉबेरिस, ओसिस, बेरी ऑब्सेशन और बेरी लिशियस ने बाजारों से अपने उत्पाद वापस ले लिए हैं।
मामले में जांच के आदेश


संघीय स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा संस्था को क्वींसलैंड के इस सुई अफवाह मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। हंट ने ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन से कहा कि काम बहुत ही स्पष्ट है। लोगों की रक्षा करें और उन्हें सुरक्षित रखें।
बाजारों से अपने प्रोडक्ट्स वापस ले रहे ब्रैंड्स


बता दें, इस अफवाह के बाद देश के 6 बड़े ब्रैंड्स ने बाजारों से अपने प्रोडक्ट्स वापस ले लिए हैं। सोमवार तक स्ट्रॉबेरी में सुई की अफवाह के चलते ऑस्ट्रेलिया के सभी राज्यों में स्ट्रॉबेरी के प्रति लोगों में भय फैल गया है। खबरों के मुताबिक, न्यूजीलैंड के दो बड़े फूड डिस्ट्रीब्यूटर्स ने बताया कि स्ट्राबेरी में पिन की अफवाह के चलते वो अपनी दुकानों से इसे दूर हटा रहे हैं।

Home / Hot On Web / इस फल को खरीदने से डर रहे यहां के लोग, जानें क्या हुआ एेसा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो