scriptइस शहर में चाहिए घर तो लगाने होंगे पेड़, तभी होगी मकान की रजिस्ट्ररी | plant two trees in the compound to get your house | Patrika News
हॉट ऑन वेब

इस शहर में चाहिए घर तो लगाने होंगे पेड़, तभी होगी मकान की रजिस्ट्ररी

पर्यावरण संकट में है
पर्यावरण को बचाने के लिए उठाए जाते हैं कई कदम
इस शहर ने किया ये बड़ा फैसला

Jun 13, 2019 / 05:48 pm

Prakash Chand Joshi

kerala

इस शहर में चाहिए घर तो लगाने होंगे पेड़, तभी होगी मकान की रजिस्ट्ररी

नई दिल्ली: आज के समय में सबसे ज्यादा सोचने वाला अगर विषय कोई है तो वो है हमारा पर्यावरण। प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, बीमारियां ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में ऑक्सीजन की कमी साफ झलकती है। हालांकि, पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हर साल हम विश्व पर्यावरण दिवस भी मानते हैं, लेकिन अब भी हमें काफी ज्यादा संख्या में पेड़ लगाने की जरूरत है। इसी कड़ी में केरल में कुछ ऐसा कदम उठाया गया है जो वाकई काबिले तारीफ है।

 

kerala

केरल के एक शहर में रखी गई ये शर्त

वैसे पेड़-पौधे लगाने के लिए हर बार ही लोगों से कहा जाता है। लेकिन सोचिए कि अगर कोई इस तरह की शर्त ही रख दे, तो फिर क्या करेंगे आप? दरअसल, केरल के कोडुन्गल्लुर नगर पालिका ने ये फैसला किया है कि अगर इस इलाके में किसी को घर बनाना है तो उसे अपने घर में पौधा लगाना होगा। हर घर में दो पौधे लगाने जरूरी होंगे। ऐसे में नगर पालिका ने ये साफ कर दिया है कि अगर इस इलाके में घर चाहिए तो पेड़ लगाने होंगे। इसमें आम और कटहल के पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी।

kerala

घर में होंगे पौधे, तभी होगी मकान की रजिस्ट्ररी

इस फैसले की सबसे खास बात ये है कि घर की रजिस्ट्ररी ही तभी की जाएगी जब घर में पौधे लगे होंगे। साथ ही नगर पालिका के अधिकारी मकान की रजिस्ट्ररी होने से पहले उस मकान में जाएंगे। यहां जाकर वो देखेंगे कि घर में पौधे हैं या नहीं। जो भी घर 1500 स्कवेयर फीट का है या उससे बड़ा है उसमें पौधे लगाना जरूरी होगा। इस कदम की हर जगह तारीफ हो रही है। कोडुन्गल्लुर भारत का पहला शहर है, जहां पर पेड़ों को लेकर इस तरह का कदम उठाया जा रहा है।

Home / Hot On Web / इस शहर में चाहिए घर तो लगाने होंगे पेड़, तभी होगी मकान की रजिस्ट्ररी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो