scriptOMG! खूबसूरत दिखने के लिए हिप सर्जरी करवाना चाहती थी महिला, एक सुई लगते ही… | plastic surgeon Dr Bumbum abscond after patient dies | Patrika News
हॉट ऑन वेब

OMG! खूबसूरत दिखने के लिए हिप सर्जरी करवाना चाहती थी महिला, एक सुई लगते ही…

महिला हिप सर्जरी कराना चाहती थी, लेकिन एक सुई लगाते ही उसके साथ कुछ ऐसा जिसे देखकर डॉक्टर खुद हैरान रह गया।

Jul 19, 2018 / 11:37 am

Vinay Saxena

omg

OMG! खूबसूरत दिखने के लिए हिप सर्जरी करवाना चाहती थी महिला, एक सुई लगते ही…

नई दिल्ली: खूबसूरत दिखने और फेमस होने की चाह में लोग अपने शरीर के साथ तरह—तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं। इस लिस्ट में खासतौर पर महिलाएं शामिल हैं। सिडनी में एक लड़की कार्टून जैसे लुक के लिए अब तक 200 से ज्यादा बार सर्जरी करा चुकी है। इसी तरह ब्राजील में एक महिला ‘डॉक्टर बमबम’ के नाम से मशहूर बट-एन्हांस्मेंट सर्जन के पास पहुंची। महिला हिप सर्जरी कराना चाहती थी, लेकिन एक सुई लगाते ही उसके साथ कुछ ऐसा जिसे देखकर डॉक्टर खुद हैरान रह गया।
क्या है पूरा मामला ?


46 साल की महिला हिप सर्जरी कराने के लिए ब्राजील के मशहूर डॉक्टर डॉक्टर बमबम के पास पहुंची। इलाज शुरू हुआ और महिला को हिप में एक सुई लगाई गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अब डॉक्टर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इंस्टाग्राम पर हैं डाॅक्टर के लाखों फॉलोअर्स

बता दें, 45 साल के डॉक्टर डेनिस फ्रूटाडो रियो डी जेनेरो के सेलिब्रिटी डॉक्टर माने जाते हैं। वह डॉक्टर बमबम के नाम से मशहूर हैं। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर डेनिस के इंस्टाग्राम पर 6.5 लाख फॉलोअर्स हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
सर्जरी के जरिए महिलाआें के शरीर में बदलाव कर सकता था डाॅक्टर


बताया जाता है कि डेनिस फुर्तादो अपनी कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए महिलाओं के शरीर में बदलाव कर सकता है। वह खास तौर से कूल्हों का आकार बढ़ाने के लिए की जाने वाली सर्जरी के क्षेत्र में प्रसिद्ध था। फिलहाल अभी वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

सिलिकन का होता है इस्तेमाल

बता दें, सर्जरी कई तरह की होती हैं। इनमें से एक जो काफी प्रचलित है वह है सिलिकन। सिलिकन का का इस्तेमाल कर शरीर के हिस्से को आकर्षक बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल ब्रेस्ट और हिप सर्जरी में किया जाता है।

Home / Hot On Web / OMG! खूबसूरत दिखने के लिए हिप सर्जरी करवाना चाहती थी महिला, एक सुई लगते ही…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो