हॉट ऑन वेब

लॉकडाउन में सैर सपाटे पर निकले थे दो शख्स, पुलिस ने आरती उतारकर किया सरेआम शर्मिंदा… देखें Viral Video

लॉकडाउन में पुलिस के लाठीचार्ज के वीडियो खूब वायरल हुए
पुलिस के इस वीडियो को देखकर लोग हंसी नहीं रोक सकें

नई दिल्लीMar 30, 2020 / 02:35 pm

Piyush Jayjan

Viral Video

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से पूरे भारत में 21 दिन का लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) किया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग सड़कों पर खुलेआम घूमने से बाज नहीं आ रहे।सरकार ने बेवजह घूम रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं।

Coronavirus: क्या किसी षड्यंत्र की वजह से दुनिया भर में फैला है कोरोना वायरस? जानिए क्या है सच?

सरकार की तरफ से सख्ती होते देख लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस बड़े ही अनोखे ढंग से कार्रवाई कर रही है। एक ओर जहां पुलिस के लाठीचार्च के वीडियो धडल्ले से वायरल ( Viral Video ) हो रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा वीडियो सुर्खियों में है जिसकी वजह से पुलिस की खूब चर्चा हो रही है।

https://twitter.com/sapnamadan/status/1244175870475919361?ref_src=twsrc%5Etfw

दरअसल पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की आरती कर रही है। जिससे लोग शर्मिंदगी मेहसूस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दो लड़कों की आरती कर रही है। जिसको देखकर लड़कों ने शर्म के मारे हाथ जोड़ लिए।

भारत के एक गांव में चमगादड़ों की होती है पूजा, जानें वजह

पुलिस का यह वीडियो सोशल मीडिया ( Social Media ) पर पहुंचते ही लोगों ने तुरंत इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पुलिस ( Police ) का यह तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो ( Video ) को अब तक करीब 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Home / Hot On Web / लॉकडाउन में सैर सपाटे पर निकले थे दो शख्स, पुलिस ने आरती उतारकर किया सरेआम शर्मिंदा… देखें Viral Video

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.