scriptLockdown में Boyfriend संग रहने गई थी युवती, 3 महीने बाद लौटी तो घर में निकल आई आलू की जड़ें, हुआ बुरा हाल | Potato root did bad condition in kitchen in France | Patrika News
हॉट ऑन वेब

Lockdown में Boyfriend संग रहने गई थी युवती, 3 महीने बाद लौटी तो घर में निकल आई आलू की जड़ें, हुआ बुरा हाल

Highlights- घर में किचन की हालत देखी तो महिला की चीखे निकल आई- उसने देखा कि किचन (Potato root in Kitchen) में गुलाबी रंग की लकीरें निकल आई थी- जो किसी ‘एलियन ट्री’ (Alien tree) की तरह नजर आ रही थीं

नई दिल्लीJul 08, 2020 / 10:02 am

Ruchi Sharma

Lockdown में Boyfriend संग रहने गई थी युवती, 3 महीने बाद लौटी तो घर में निकल आई आलू की जड़ें, हुआ बुरा हाल

Lockdown में Boyfriend संग रहने गई थी युवती, 3 महीने बाद लौटी तो घर में निकल आई आलू की जड़ें, हुआ बुरा हाल

नई दिल्ली. लॉकडाउन (Lockdown) में फंसे लोग अपने- अपने घर लौट आए हैं। वहीं लॉकडाउन के दौरान फ्रांस (Lockdown in France) देश की एक महिला ने अपने घर को बंद कर अपने साथी के वहां रहने चली गई। जब लॉकडाउन खत्म हुआ तो तीन महीने बाद वह अपने घर लौटी तो घर का नजारा देख हैरान रह गई।
घर में किचन की हालत देखी तो महिला की चीखे निकल आई। उसने देखा कि किचन (Potato root in Kitchen) में गुलाबी रंग की लकीरें निकल आई थी।जो किसी ‘एलियन ट्री’ (Alien tree) की तरह नजर आ रही थीं। उसे देखते ही वह पूरी तरह घबरा गई, जिसके बाद उसने दोबारा उन पेड़ों की जांच की तो उन्होंने पाया कि ये कोई एलियन ट्री (Alien tree) नहीं बल्कि आलू की जड़े (Potato root) थी।
सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीरें

एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार यह महिला का फ्रांस की रहने वाली है जिसका नाम डोना परी है, जिसकी उम्र 22 साल है। उसने ट्विटर पर किचन में उगे पेड़ों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
लॉकडाउन में बॉयफ्रेंड के साथ रहने का किया फैसला

दरअसल, डोना ने मार्च में लॉकडाउन से पहले एक सुपरमार्केट से आलू खरीदकर घर में रख दिए थे। उसके बाद लॉकडाउन की घोषणा हुई जिसके बाद डोरा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सेल्फ आइसोलेशन (Self isolation) में रहने का फैसला किया।
आलू ने फर्नीचर के जोड़ों को भी तोड़ दिया

रिपोर्ट के मुताबिक डोना ने बताया कि वह अपने फ्लैट में जरूरी सामान खरीद कर रख गई थी। उसने रसोई के शेल्फ पर आलू की बोरी की ज्यादा परवाह नहीं की। हालांकि, जब वह तीन महीने के बाद घर लौटी, तो उसके फ्लैट की हालत बिलकुल बदली हुई थी। उसका कहना है कि जैसे ही मैंने सामने का दरवाजा खोला, मैंने रसोई के पीछे एक अजीब आकार देखा। यह एक असाधारण दृश्य था। उन अंकुरित आलुओं ने फर्नीचर के जोड़ों को भी तोड़ दिया था।
कैंची से काटा जड़े

डोना ने घंटों मशक्कत कर उन जड़ों को काटा। डोना ने कैंची के सहारा कई कई घंटों तक आलू की जड़े काटी। कैंची की मदद से उनके हिस्सों को काटकर निकाला।
सोशल मीडिया एेसी गलती न करने का किया आग्रह

डोना ने इस अजीबोगरीब आलुओं की जड़ों की तस्वीर अपनो सोशल मीडिया में शेयर की। उसने बताया कि वह काफी घबरा गई थी। एेसा खतरनाक नजारा देख उसे हार्ट अटैक आने वाला था। इसके साथ ही डोना ने लोगों से आग्रह किया कि आप लोग उनकी तरह कभी इस गलती को न दोहराए। वरना ये छोटी गलती आपको भारी पड़ सकती है। घर से निलने से पहले पूरी तरह चीजों की जांच कर लेने में ही समझदारी है।

Home / Hot On Web / Lockdown में Boyfriend संग रहने गई थी युवती, 3 महीने बाद लौटी तो घर में निकल आई आलू की जड़ें, हुआ बुरा हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो