scriptमाफी के बाद अब इस वजह से ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, हैरान कर देगी ये हरकत | priyanka chopra controversial statement | Patrika News
हॉट ऑन वेब

माफी के बाद अब इस वजह से ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, हैरान कर देगी ये हरकत

वायरल हो रहे एक वीड‍ियो में प्रियंका भारतीय फ‍िल्‍मों के बारे में व‍िवाद‍ित बयान देती द‍िख रही हैं।

Jun 10, 2018 / 03:50 pm

Priya Singh

priyanka chopra

माफी के बाद अब इस वजह से ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, हैरान कर देगी ये हरकत

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अभी ‘क्वांटिको’ विवाद से पूरी तरह बाहर भी नहीं आई हैं और वह फिर से एक और विवाद में घिर चुकी हैं। दरअसल, अपने बयानों को लेकर अक्‍सर सुर्ख‍ियों में रहने वाली अभ‍िनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारतीय स‍िनेमा पर व‍िवाद‍ित बयान देकर फंस गई हैं। वायरल हो रहे एक वीड‍ियो में प्रियंका भारतीय फ‍िल्‍मों के बारे में व‍िवाद‍ित बयान देती द‍िख रही हैं।
प्र‍ियंका ने कहा— इंड‍ियन फ‍िल्‍म्‍स इज ऑल अबाउट ह‍िप्‍स एंड बूब्‍स


वीडियो में एक जर्नल‍िस्‍ट प्र‍ियंका से भारतीय फ‍िल्‍मों के बारे में सवाल पूछती हैं। जवाब में प्र‍ियंका कहती हैं कि इंड‍ियन फ‍िल्‍म्‍स इज ऑल अबाउट ह‍िप्‍स एंड बूब्‍स। प्र‍ियंका एक बार नहीं कई बार ये बयान दोहराती हैं। प्रियंका के इस बयान के बाद लोगों ने उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों ने कहा कि लगता है प्रियंका यह भूल चुकी हैं कि वह बॉलीवुड से फेमस हुई है न कि हॉलीवुड से। माना जा रहा है कि प्रियंका के इस बयान से बॉलीवुड अभिनेत्रियों को ठेस पहुंच सकती है।
क्वांटिकों में भारतीय राष्ट्रवादियों को आतंकी बताया गया

बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सीजन 3 के एक एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल की जा रही थीं। शो के एक एपिसोड में भारतीय राष्ट्रवादियों को आतंकी बताया गया था जिसके बाद से ही प्रियंका को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। सोशल मीडिया पर शो का हिस्सा वायरल होने के बाद से यूजर्स लगातार प्रियंका चोपड़ा की आलोचना कर रहे हैं।
प्रियंका ने ट्वीट कर मांगी थी माफी

प्रियंका ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए कहा था कि “मैं बहुत दुखी और शर्मिंदा हूं कि क्वांटिको के एक विवादित एपिसोड से कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मेरा मकसद कभी भी किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं माफी मांगती हूं। मुझे भारतीय होने पर गर्व है और ये कभी नहीं बदलेगा।”

क्वांटिको के निर्माता ने किया प्रियंका का बचाव


शो के निर्माता एबीसी नेटवर्क ने हिंदू आतंकवाद दिखाने पर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि इस एपिसोड से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, लेकिन इसमें प्रियंका को टारगेट करना गलत है। प्रियंका ने न तो शो बनाया है, न इसे लिखा है और न ही इसका निर्देशन किया है।

Home / Hot On Web / माफी के बाद अब इस वजह से ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, हैरान कर देगी ये हरकत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो