scriptबंदर को निगलने के चक्कर में अजगर की चली गई जान, मौत का कारण बनी यह बड़ी वजह | python dead during swallow monkey due to asphyxia | Patrika News
हॉट ऑन वेब

बंदर को निगलने के चक्कर में अजगर की चली गई जान, मौत का कारण बनी यह बड़ी वजह

-Python Dead During Swallow Monkey: एक विशालकाय अजगर को बंदर का शिकार करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसे इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। -बंदर ( Monkey ) को निगलने के चक्कर में अजगर की मौत हो गई। -अजगर बंदर को आधा ही निगल पाया था, तभी उसने दम तोड़ दिया। -हैरान करने वाला मामला राजस्थान के माउंट आबू के गांव हेटम जी का है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग ( Forest Department ) को दी।

नई दिल्लीJun 27, 2020 / 01:38 pm

Naveen

python dead during swallow monkey due to asphyxia

बंदर को निगलने की कोशिश में अजगर की चली गई जान, जानिए फिर क्या हुआ

नई दिल्ली।
Python Dead During Swallow Monkey: एक विशालकाय अजगर को बंदर का शिकार करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसे इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। बंदर ( Monkey ) को निगलने के चक्कर में अजगर की मौत हो गई। अजगर बंदर को आधा ही निगल पाया था, तभी उसने दम तोड़ दिया। हैरान करने वाला मामला राजस्थान के माउंट आबू के गांव हेटम जी का है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग ( Forest Department ) को दी। जिस पर टीम मौके पर पहुंची तो अजगर मृत पड़ा मिला।

इस वजह से हुई मौत
क्षेत्रीय वन अधिकारी महेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि अजगर ने बंदर को निगल लिया है। जब मौके पर पहुंचे तो वहां एक विशालकाय अजगर पड़ा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि बंदर को निगलने के चक्कर में अजगर की जान चली गई।

python_01.jpg

हालांकि, इस घटना में बंदर की भी मौत हो गई। महेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि अजगर की मौत दम घुटने से हुई है। बता दें कि मृत अजगर के शव को विभाग कार्यालय के निकट दफना दिया गया है।

शिकार का बचना मुश्किल
बता दें कि अजगर के चंगुल से किसी भी शिकार का बचना मुश्किल है। इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है। एक घटना हरियाणा ( haryana ) के यमुनानगर से सामने आई थी, जहां पहाड़ियाें पर बने मंदिर के पास एक विशालकाय अजगर ने एक मोर को शिकार बनाया था। इसी तरह हरियाणा के ही पंचकूला में एक अजगर पालतू कुत्ते को खा गया था। यह अजगर करीब 12 फीट का था, उसने घर में घुसकर एक कुत्ते को निगल लिया था।

Home / Hot On Web / बंदर को निगलने के चक्कर में अजगर की चली गई जान, मौत का कारण बनी यह बड़ी वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो