scriptइस ट्रैफिक सिग्नल पर बरसों से क्यों खड़ा है ये शख्स? वजह जान चौंक जाएंगे आप | reason why this old man stands at mumbai signal everyday | Patrika News
हॉट ऑन वेब

इस ट्रैफिक सिग्नल पर बरसों से क्यों खड़ा है ये शख्स? वजह जान चौंक जाएंगे आप

कृष्णा दास पिछले कई वर्षों से अनोखी साधना कर रहे हैं। धूप हो या बरसात, कृष्णा दास हाथ में तख्ती लिए खड़े रहते हैं। इन तख्तियों पर मानवता से जुड़ा कोई न कोई संदेश होता है।

Oct 31, 2018 / 01:51 pm

Priya Singh

reason why this old man stands at mumbai signal everyday

इस ट्रैफिक सिग्नल पर बरसों से क्यों खड़ा है ये शख्स? वजह जान चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली। इस धरती पर जिस किसी ने भी जन्म लिया है वो हर शख्स अपने लिए ही जीता है। लेकिन कई ऐसे लोगों की भीड़ में कोई ऐसा होता है जो दुसरे लोगों के लिए जीता है। और ऐसा करने वाला ही असली हीरो कहलाता है। ऐसे ही एक शख्स हैं कृष्णा दास। कृष्णा दास का वर्षों से मुंबई के व्यस्तम जुहू सर्किल सिग्नल पर कृष्णा दास पिछले कई वर्षों से अनोखी साधना कर रहे हैं। धूप हो या बरसात, कृष्णा दास हाथ में तख्ती लिए खड़े रहते हैं। इन तख्तियों पर मानवता से जुड़ा कोई ना कोई संदेश होता है। कृष्णा दास ट्रैफिक पुलिस तो नहीं है लेकिन फिर भी ट्रैफिक की भीड़ में चौराहे पर खड़े रहते हैं। ये आज से नहीं बल्कि बरसों से यही खड़े मिलते हैं। आइए जानते हैं वो ऐसा क्यों करते हैं।

असहिष्णुता बढ़ने के इस समय में कृष्णा दास के संदेश और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। उन्हें जब लगता है कि लोगों को फला चीज़ के बारे में सलाह देनी चाहिए वे ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े होकर लोगों तक अपनी बात पहुंचाते हैं। मोरारी बापू को गुरु मानने वाले कृष्णा दास किसी से आर्थिक मदद नहीं लेते। दोपहर को एक मारवाड़ी होटल पर ये निशुल्क खाना ज़रूर खाते हैं। एक तख्ती को लेकर कृष्णा दास हमेशा उसी जगह पर खड़े रहते हैं साथ ही किसी से कोई आर्थिक मदद नहीं लेते। बता दें, उसकी तख्ती पर इंसानियत से जुड़ा कोई ना कोई संदेश लिखा होता है जिसे वो लोगों को पढ़ता है और उन्हें धर्म की राह पर चलना सिखाता है। उसमें से एक है ‘अपने धर्म पर चलो’ पर सबसे प्रेम करो।

reason why this old man stands at <a  href=
mumbai signal everyday” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/31/krishna_3649763-m.jpg”>

Home / Hot On Web / इस ट्रैफिक सिग्नल पर बरसों से क्यों खड़ा है ये शख्स? वजह जान चौंक जाएंगे आप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो