script5 राज्यों में सबसे अमीर हैं ये विधायक, दौलत जान के उड़ जाएंगे होश | richest mla ts singhdeo could became cm of cg | Patrika News
हॉट ऑन वेब

5 राज्यों में सबसे अमीर हैं ये विधायक, दौलत जान के उड़ जाएंगे होश

अंबिकापुर विधानसभा सीट से विधायक टीएस सिंहदेव हाल में हुए पांच राज्यों के चुनाव में चुने गए विधायकों में सबसे अमीर विधायक हैं।

Dec 17, 2018 / 03:37 pm

Neeraj Tiwari

ts singhdeo

पांच राज्यों में सबसे अमीर हैं ये विधायक, बन सकते हैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, दौलत जान के उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनावों के पहले संजीवनी बूटी मिली है तो वहीं दूसरी तरफ अब भी छत्तीसगढ़ की जनता अपने होने वाले मुख्यमंत्री के इंतजार में है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहें हैं इस बार के पांच राज्यों में हुए चुनाव में जीतने वाले सबसे अमीर विधायक की कहानी। क्षेत्र की जनता प्यार से उनको ‘बाबा’ कहती है तो उनका असली नाम है टीएस सिंहदेव।

 

बता दें कि टीएस सिंहदेव का पूरा नाम त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव है। वर्तमान में ये विधायक होने के साथ-साथ सरगुजा रियासत के राजा भी हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अंबिकापुर विधानसभा सीट से विधायक टीएस सिंहदेव हाल में हुए पांच राज्यों के चुनाव में चुने गए विधायकों में सबसे अमीर विधायक हैं। चुनाव आयोग को सौंप शपथ पत्र के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 500 करोड़ 1 लाख 27 हजार 613 रुपये है। जबकि 2013 में उनकी कुल संपत्ति 561 करोड़ 50 लाख 50 हजार 146 रुपये थी। ऐसे में अगर 2013 के आंकड़ों से तुलना करें तो इनकी अकेले की संपत्ति मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और मिजोरम के सभी विधायकों की कुल संपत्ति से ज्यादा है।

 

लगातार बढ़ा है जीत का अंतर

सरगुजा राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले 66 वर्षीय टीएस सिंहदेव लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। उनका लगातार तीन बार से भाजपा के अनुराग सिंहदेव से मुकावला हो रहा है। उन्होंने पहली बार 900 वोटों से फिर 19 हजार और इस बार 39 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। बता दें कि टीएस सिंहदेव को राजनीति विरासत में मिली थी। अर्जुन सिंह की सरकार में इनकी माता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव कैबिनेट मंत्री रहीं थीं।

Home / Hot On Web / 5 राज्यों में सबसे अमीर हैं ये विधायक, दौलत जान के उड़ जाएंगे होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो