मार्टिन का कहना है कि, पिछले एक साल से लगभग रोज इस गधी से वे मिल रहे हैं और वह हमेशा उन्हें गाना गाकर सुनाती है। मार्टिन बताते हैं कि, वह गधी के मालिक को जानते हैं। वह अक्सर हैरियट के लिए गाजर, ब्रेड और बिस्कुट लेकर जाते हैं। मजेदार बात यह भी है कि हैरियट का नाम पहले हैरिसन था। मार्टिन ने इसे पहले ‘गधा’ समझ हैरिसन नाम दिया था, लेकिन उन्हें पता चला कि यह गधी है तो उन्होंने उसका नाम बदलकर हैरियट कर दिया। और बस नाम बदलते ही हैरियट की किस्मत भी बदल गई और आज वो इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी है।