हॉट ऑन वेब

Christmas और Santa claus के बारे में ऐसे विचित्र और रोचक फैक्ट्स, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं

कनाडा में सांता-क्लॉज, नार्थ पोल को भेजे गये लैटर एक स्वैच्छिक समूह से जुड़े लोगों को भेजे जाते हैं, जो बाकायदा इन पत्रों को पढ़ कर उनका जबाव देते हैं।
सांता क्लॉज के गिफ्ट देने के चलन हॉलैंड के सैंट निकोलस फीस्ट डे से शुरू हुआ।

Dec 25, 2020 / 11:11 am

Mahendra Yadav

क्रिसमस का त्योहार पूरे विष्व में प्रसिद्ध है। इस दिन खासतौर से बच्चे बड़े खुष होते हैं क्योकि उन्हें गिफ्ट मिलते हैं। क्रिसमस के त्योहार को ईसाई धर्म के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी बड़े उत्साह से मनाते हैं। क्रिसमस हरसाल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। सांता क्लॉज के बिना क्रिसमस की कल्पना नहीं की जा सकती। इस दिन को ईसाई धर्म के लोग जीसस क्राइस्ट के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। साथ ही सांता क्लॉज को भी याद किया जता है। क्रिसमस से जुड़े बहुत सारे ऐसे रोचक और मजेदार फैक्ट्स हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ मजेदार फैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं।
संत निकोलस से बना सांता क्लॉज
क्रिसमस की कल्पना सांता क्लॉज के बिना नहीं की जा सकती। सांता क्लॉज को संत निकोलस का ही रूप माना जाता है। संत निकोलस एक बिषप थे और उनको बच्चों से बहुत प्यार था। संत निकोलस को बचपन से ही भगवान यीशु में गहरी आस्था थी। बड़े होकर वे ईसाई धर्म के पादरी और बाद में बिशप बने। संत निकोलस जरूरतमंद बच्चों को तोहफे देने जाते थे। बताया जाता है कि संत निकोलस अपने सभी उपहार हमेशा आधी रात को ही दिया करते थे क्योंकि वो अपनी पहचान लोगों के सामने नहीं लाना चाहते थे।
क्रिसमस से जुड़े अन्य रोचक तथ्य
कनाडा में सांता-क्लॉज, नार्थ पोल को भेजे गये लैटर एक स्वैच्छिक समूह से जुड़े लोगों को भेजे जाते हैं, जो बाकायदा इन पत्रों को पढ़ कर उनका जबाव देते हैं।
क्रिसमस के दिन पेरू के एक गावं में पुराने झगड़ों का निपटारा आमने-सामने लड़ाई के द्वारा किया जाता है और मन-मुटाव को दूर किया जाता है। इस झगड़े में बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी भाग लेते हैं। ऐसा करके वह नए साल की शुरुआत नए सिरे से करना चाहते हैं।
सांता क्लॉज के गिफ्ट देने के चलन हॉलैंड के सैंट निकोलस फीस्ट डे से शुरू हुआ, यह 6 दिसंबर को मनाया जाता था। बच्चे रात में अपना जूता बाहर रखकर सोते थे और सुबह सैंट निकोलस इसमें उनके लिए छोटे-छोटे गिफ्ट छोड़कर जाते थे।
यह भी पढ़ें –Merry Christmas2020:आखिर क्यों घरों पर रखा जाता है ‘क्रिसमस ट्री’ , जानें इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह

क्रिसमस के दिन आयरलैंड के न्यू फाउंड लैंड के निवासी मम्मर्ज़ का भेष बना कर नाचते गाते हुए घर-घर घूमते हैं और मेजबान उनको पहचानने की कोशिश करते हैं।
इंग्लिश लेखक व गायक सर जेम्स पॉल मैक्कार्टनी अपने क्रिसमस गाने से हर साल लगभग आधा मिलियन डॉलर कमाते हैं। बहुत से लोग सर जेम्स पॉल मैक्कार्टनी के इस गाने को उनका सबसे बुरा गाना मानते हैं।
क्रिसमस पर लगाए गए क्रिसमस ट्री को कई चिड़ियाघरों में दान कर दिया जाता है। इन क्रिसमस ट्री को जानवरों को खिलाया जाता है।

संत निकोलस, जिनके नाम पर आज सांता-क्लॉज का मस्तमौला और बच्चों का प्रिय पात्र चलन में हैं, उन्हें पहले कायदे-नियम के कठोर या सख्त व्यक्ति के रूप में चित्रित किया जाता था।
यह भी पढ़ें –Christmas Day 2020: क्रिसमस डे पर फॉलो करें रेड-ब्लैक ड्रेस कोड, जो आपके लुक को बनाएगा स्टाइलिश

सन् 1836 तक अमरीका में क्रिसमस को मनाया जाना अवैध था।

सांता क्लॉस को प्रत्येक क्रिसमस पर 1 लाख पत्र भेजे जाते है।
अमरीका में हर साल करीब 200 क्रिसमस के पड़ों को जला दिया जाता है।

Hindi News / Hot On Web / Christmas और Santa claus के बारे में ऐसे विचित्र और रोचक फैक्ट्स, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.