scriptसबसे सस्ते देश की लिस्ट में भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी टक्कर, दुनिया का सबसे महंगा देश स्विट्जरलैंड | Switzerland World’s Most Expensive Country | Patrika News
हॉट ऑन वेब

सबसे सस्ते देश की लिस्ट में भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी टक्कर, दुनिया का सबसे महंगा देश स्विट्जरलैंड

• बिजनेस मैग्जीन सीईओ वर्ल्ड ने दुनिया के 132 देश का सर्वे किया • इस सर्वे में शामिल देशों की राजधानी के आधार पर तैयार हुई रिपोर्ट

Feb 06, 2020 / 10:47 am

Piyush Jayjan

Switzerland

Switzerland

नई दिल्ली। यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड ( Switzerland ) दुनिया के सबसे महंगे देश की सूची में पहले स्थान पर काबिज हो गया है। एक नए सर्वे में बताया गया है कि स्विट्जरलैंड में रहने की लागत दुनिया में कहीं भी सबसे अधिक है। यह सर्वे ( Survey ) सीईओ वर्ल्ड मैगज़ीन ( CEO World Magazine ) ने किया है।

मैगजीन ने दुनिया भर के 132 देशों में किराए, किराने का सामान, क्रय शक्ति, रेस्तरां और रहने की लागत को ध्यान में रखते हुए इस रैंकिंग ( Ranking ) में स्विट्जरलैंड को पहला तो वहीं 53.6 लाख की आबादी वाला देश देश नॉर्वे ( Norway ) दूसरे और 3.63 लाख की आबादी वाला आइसलैंड ( Iceland ) तीसरे स्थान पर है।

3 साल पहले बिछड़ गया था डॉग, बीयर कैन की मदद से हुई घरवापसी

यह सर्वे सभी 132 देशों की राजधानियों में किया गया। इसके लिए राजधानियों के प्रतिष्ठित रेस्त्रांओं और पॉश इलाके की कॉलोनियों को शामिल किया गया। इसका मुख्य मकसद था- दुनिया में लगातार बढ़ रहे बिजनेस इंडेक्स ( Business Index ) को उजागर करना। इस सूची में बड़े और प्रतिष्ठित देश भी पीछे रह गए।

वहीं, दुनिया के सबसे सस्ते देशों की सूची में पाकिस्तान ( Pakistan ) पहले, अफगानिस्तान ( Afghanistan ) दूसरे और भारत ( India ) तीसरे नंबर पर है। इसमें स्विट्जरलैंड को सबसे ज्यादा 122 नंबर मिले। पाकिस्तान को 21.98, जबकि भारत को 24.58 नंबर मिले।इस सूची में यूरोप के देशों ने अपनी जगह बनाई हैं।

 

Home / Hot On Web / सबसे सस्ते देश की लिस्ट में भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी टक्कर, दुनिया का सबसे महंगा देश स्विट्जरलैंड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो