scriptब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार : 22वें बच्चे की तैयारी, तीन बच्चों के हो गए गए बच्चे | the woman has given birth to 21 children is pregnant again | Patrika News
हॉट ऑन वेब

ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार : 22वें बच्चे की तैयारी, तीन बच्चों के हो गए गए बच्चे

ब्रिटेन की एक महिला ने पिछले साल 21वें बच्चें को जन्म दिया था।एक बार फिर वह गर्भवती है और अप्रेल में 22वें बच्चें को जन्म देगी।
 

नई दिल्लीJan 03, 2021 / 12:13 pm

Shaitan Prajapat

woman

woman

नई दिल्ली। आज के समय में दो बच्चों को पालना बहुत मुश्किल हो रहा है। महंगाई को देखते हुए बच्चों की पढ़ाई और अच्छी परवरिश आसान नहीं है। लेकिन ब्रिटेन में एक महिला है जिसने में 21 बच्चों को जन्म दिया है। यह महिला यहां नहीं रूक है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 44 की उम्र में महिला एक बार फिर गर्भवती हो गई है। महिला ने अपनी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाते हुए एक YouTube वीडियो के माध्यम से अपनी गर्भावस्था की पुष्टि की है। अब जल्द ही उनके घर में एक और नया मेहमान आने वाला है।

22वें बच्चे की तैयारी
खबरों के अनुसार, वह अप्रैल में अपने 22 वें बच्चे को जन्म देगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार वह एक बेटे को जन्म देंगे। अगर वे इस बार एक लड़के को जन्म देते हैं, तो उनके बच्चों में 11 लड़के और 11 लड़कियां हो जाएंगी। सू और नोएल के घर में कुल 10 कमरे हैं जिनमें वे अपने बच्चों के साथ रहते हैं। खबरों के मुताबिक, सू की के पति, नोएल ने अपने नौवें बच्चे के जन्म के बाद गर्भपात किया था, लेकिन बाद में उसकी सर्जरी हुई।

14 साल की उम्र में पहला बच्चा
इस महिला का नाम सू रेडफोर्ड है और उनके पति का नाम नोएल है। यह कपल ब्रिटेन के मोरेकाबे में रहता है। से और नोएल परिवार को ब्रिटेन का सबसे बड़े परिवार का दर्जा दिया गया है। इस जोड़े के पास 28 साल पहले क्रिस नाम का का पहला बच्चा पैदा हुआ। उस समय सू की उम्र केवल 14 वर्ष की थी। रैडफोर्ड ने इससे पहले सितंबर 2017 में बच्चे जन्म दिया और उन्होंने उस समय वादा किया था कि यह उनका आखिरी होगा।

यह भी पढ़े :— चमत्कारी शिव मंदिर, बिना आग के बनता है भोजन, गठिया और चर्म रोग होते है ठीक

कैसे रहते हैं एक साथ इतने बच्चे
सू रैडफोर्ड ने कहा कि परिवार के घर को एक दस बेडरूम वाले घर में परिवर्तित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि घर छोटा पड़ता है लेकिन सभी सदस्य प्यार से यहां रहते हैं। सू रैडफोर्ड ने उन्होंने 811 सप्ताह का गर्भकाल बिताया है और जोर देकर कहा है कि वह अब अपने बच्चों और पोते पोतियों का आनंद लेने के लिए तैयार है। सू और नोएल के तीन बच्चों का विवाह हो चुका है और उनके बच्चे भी हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yfosx

Home / Hot On Web / ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार : 22वें बच्चे की तैयारी, तीन बच्चों के हो गए गए बच्चे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो