scriptजिसको माना गया था दुनिया का सबसे छोटा पिता, अब मारपीट करता हुआ पाया गया | this youngest dad smashes cars in rampage a decade later | Patrika News
हॉट ऑन वेब

जिसको माना गया था दुनिया का सबसे छोटा पिता, अब मारपीट करता हुआ पाया गया

हर किसी को हैरान कर रहा है मामला

Aug 29, 2019 / 01:42 pm

Prakash Chand Joshi

man

नई दिल्ली: कहते हैं शादी करने के लिए परिपक्व होना जरूरी है। इसलिए लगभग सभी देशों की सरकारों ने शादी के लिए एक उम्र तय की हुई है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि जब शादी के लिए इतना समझदार होना जरूरी है, तो फिर माता-पिता बनने के लिए कितना परिपक्व होना जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 2009 में एक लड़का महज 13 साल की उम्र में ही पिता बन गया था। वहीं एक बार फिर से अब वो चर्चा में है।

132.jpg

एल्फी पैटन (23) ने नशे की हालत में 13 कारों में तोड़फोड़ की और कई जगह संपत्ति भी लूट ली। साथ ही वो लोगों से मारपीट करता हुआ पाया गया। इसके बाद उसे आपराधिक क्षति का दोषी ठहराया गया था और लेवेस क्राउन कोर्ट में पेश किया गया। हन्ना हर्ले ने कहा कि पैटन द्वारा एक वैन को लात मारने के बाद अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और उसने एक स्कोडा को नुकसान पहुंचाया और नशे में धुत एक बाड़ को तोड़ दिया। गवाहों ने देखा कि पैटन एक सड़क पर डगमगा रहा था। एल्फी पहले भी जेल जा चुका है।

13.jpg

एल्फी की उम्र जब 12 साल थी तब इसे 15 वर्षीय एक की लड़की से प्यार हो गया और एक साल बाद वह पिता बन गया। एल्फी को जब पता लगा कि उसकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट है तो गर्लफ्रेंड को सपोर्ट करते हुए कहा था कि हम इस बच्चे को जन्म देंगे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को अबॉर्शन की बात से साफ इंकार करते हुए कहा था कि मैं इस बच्चे की जिम्मेदारी लूंगा। एल्फी को किसी भी बात की बिलकुल परवाह नहीं थी कि लोग क्या सोचेंगे या क्या कहेंगे। उसने वही किया जो उन्हें सही लगा। लेकिन बाद में डीएनए परीक्षण से पता चला कि वह पिता नहीं है।

Home / Hot On Web / जिसको माना गया था दुनिया का सबसे छोटा पिता, अब मारपीट करता हुआ पाया गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो