scriptअच्छी खासी किस्मत की वाट लगा देती हैं ये 6 चीजें, घर में हैं तो तुरंत कर दें रिप्लेस | vastu tips for home vastu dosh | Patrika News
हॉट ऑन वेब

अच्छी खासी किस्मत की वाट लगा देती हैं ये 6 चीजें, घर में हैं तो तुरंत कर दें रिप्लेस

घर में शांति, समृद्धि और सुख के लिए कई परम्पराएं बनाई गई हैं। ये परम्पराएं घर की बनावट, सजावट और भौगोलिक स्थिति पर निर्भर होती हैं।

May 14, 2018 / 10:14 am

Priya Singh

vastu tips for home vastu dosh
नई दिल्ली। कई बार सारी सुख सुविधाओं को पाने के बावजूद हम सब अपने सामान्य जीवन में दुखी और खिन्न रहते हैं। वैसे आप सभी के घरों में कुछ टूटी-फूटी चीजें होती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें फेंकने की बजाए घर के किसी कोने में रख दिया जाता है। हमारे देश में कुछ बातें शुरू से ही मानी जाती रही हैं। घर में शांति, समृद्धि और सुख के लिए कई परम्पराएं बनाई गई हैं। ये परम्पराएं घर की बनावट, सजावट और भौगोलिक स्थिति पर निर्भर होती हैं। वास्तु दोष के कारण अच्छी किस्मत भी खराब हो सकती है, इसलिए अगर आपके घर में आगे बताई गई चीजों में से एक भी है तो उसे तुरंत हटा दें या बदल दें…
vastu tips for home vastu dosh
1- टूटे-फूटे बर्तन
शास्त्रों के अनुसार, ऐसे बर्तन घर में नहीं रखने चाहिए, क्योंकि ये बहुत बुरा प्रभाव डालते हैं. महालक्ष्मी को नाराज़ करने का ये सबसे बड़ा कारण होता है। इससे अशुभ प्रभाव पड़ता है। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और गरीबी घर में वास कर लेती है। इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है।
vastu tips for home vastu dosh
2- रुकी घड़ियां
बंद घड़ियां हमेशा ही सामान्य जीवन में गलत प्रभाव डालती हैं। वास्तु के अनुसार, घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी तो परिवार के सदस्यों की उन्नति रुकेगी। काम तय समय में पूरा नहीं हो पाएगा। इतना ही नहीं धड़ी चाहें दीवाल हो हाथ की कभी रुकनी नहीं चाहिए।
vastu tips for home vastu dosh
3- टूटा कांच या आइना
वास्तु के अनुसार, टूटा हुआ शीशा सबसे अशुभ माना जाता है। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी फैलती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि टूटा शीशा घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा लगातार उत्पन्न होती रहती है।
vastu tips for home vastu dosh
4- टूटे दरवाजे
अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है, तो उसे जल्दी से ठीक करवा लें। क्योंकि टूटे दरवाजों के कारण भी भारी वास्तु दोष होता है। टूटा हुआ दरवाजा दुनिया की सारी नकारात्मक शक्तियों को घर में प्रवेश करने देता है और जीवन में दिक्कतें आती हैं।
vastu tips for home vastu dosh
5- खंडित मूर्तियां
हिंदू धर्म में मूर्ति पूजा को खास महत्व दिया गया है। हिन्दू धर्म में हर हिन्दू परिवार के घर मंदिर देखा जा सकता है। हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि खंडित (टूट गई) हो चुकी मूर्ति या फिर तस्वीर की पूजा नहीं करनी चाहिए। अगर भगवान की मूर्ति खंडित हो जाए तो उसे नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए।
vastu tips for home vastu dosh
5- टूटी हुई तस्वीर
यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है। इससे जीवन में दुर्भाग्य की उत्त्पत्ति होती है।

Home / Hot On Web / अच्छी खासी किस्मत की वाट लगा देती हैं ये 6 चीजें, घर में हैं तो तुरंत कर दें रिप्लेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो