scriptWedding Season: गर्ल्स के लिए है बेस्ट है ये आउफिट्स, मौनी रॉय समेत इन एक्ट्रेस का लुक कर सकती हैं कॉपी | Wedding Season: Best trending dress ideas for girls,see latest designs | Patrika News
हॉट ऑन वेब

Wedding Season: गर्ल्स के लिए है बेस्ट है ये आउफिट्स, मौनी रॉय समेत इन एक्ट्रेस का लुक कर सकती हैं कॉपी

Latest outfit ideas: पार्टी में अच्छा दिखने के लिए ड्रेस का चुनाव बेहतर होना सबसे ज्यादा जरूरी है
डार्क ब्लू और मैरून कलर इन दिनों ट्रेंड में हैं, आप पेस्टल शेड्स भी चुन सकती हैं

Dec 01, 2020 / 02:04 pm

Soma Roy

outfits1.jpg

Latest outfit ideas

नई दिल्ली। वेडिंग सीजन आते ही लड़कियों को सबसे पहले टेंशन होती है बेस्ट ड्रेस चुनने की। क्योंकि यही एक ऐसा मौका है जहां गर्ल्स अपना टशन दिखा सकती हैं। अगर आप भी किसी पार्टी या फंग्शन में बेस्ट दिखना चाहती हैं तो इन दिनों सीक्वेंस वाले लहंगे काफी ट्रेंड में है। साथ ही डार्क कलर के इम्ब्रॉयडरी वाले इंडियन वियर्स भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मौनी रॉय का पेस्टल शेड वाला लहंगा भी काफी ट्रेंड में था। अगर आप भी इस शादी सीजन के लिए कुछ बेहतर विकल्प चाहती हैं तो आप इन पॉपुलर एक्ट्रेस का लुक कॉपी कर सकती हैं।
मौनी रॉय लुक
अगर आप इस वेडिंग सीजन दूसरों से हटकर दिखना चाहती हैं तो थ्रेड से बुना हुआ ग्रे कलर का लहंगा ट्राई कर सकती हैं। पूरे लहंगे पर फ्लोरल वर्क है। इसे एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कैरी किया था। लुक का कमप्लीट करने के लिए आप इसमें चांदबाली और हैवी ईयरिंग्स पहनें। साथ ही जरकन सेट। साथ ही ओपन दुपट्टा रखें। इससे आप महफिल में छा जाएंगी।
ब्लू इम्ब्रॉयडरी लहंगा
मौनी रॉय का पहना एक और लहंगा इन दिनों काफी ट्रेंड में है। जो नेवी ब्लू कलर का है। इसमें हैवी इम्ब्रॉयडरी है। जबकि इसके साथ सिल्वर कलर का नेट का दुपट्टा है। आप चाहे तो इसमें मैचिंग की चुनरी यज कर सकती हैं। ये देखने में काफी क्लासी है। अगर आपके परिवार में किसी की शादी है तो इस स्पेशल ओकेशन में आप इस ड्रेस को पहन सकती हैं। आप लहंगे के साथ बन या ओपन हेयर रख सकती हैं।
kiara.jpg
कियारा का हॉट लुक
अगर आप पार्टी में ग्लैम दीवा दिखना चाहती हैं तो आप खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का लुक कॉपी कर सकती हैं। उनकी ओर से पहना गया सीक्वेंस लहंगा भी एक बेहतर विकल्प है। डार्क मैरून कलर का ये लहंगा टिपिकल लहंगे से बिल्कुल हटकर है। सीक्वेंस वर्क होने के चलते ये गर्लिश लुक देता है। ये कई दूसरे कलर में भी उपलब्ध है। इन दिनों पर्पल और पीच कलर के सीक्वेंस लहंगे काफी ट्रेंड में हैं।
अवनीत कौर स्टायल
फेमस टिक टॉक स्टार एवं टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर को भी फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। इसलिए इस शादी पर लड़कियां उनका हाल ही में पहने डार्क ब्लू लहंगे को कॉपी कर सकती हैं। इसे अवनीत ने मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी में पहना था। ये लहंगा काफी रॉयल लगता है। पूरे लहंगे में मोतियों और थ्रेड वर्क है। इसे गोल्ड ज्वैलरी के साथ कैरी करें। इसमें हैवी चोकर नेकलेस भी काफी अच्छा लगेगा।

Home / Hot On Web / Wedding Season: गर्ल्स के लिए है बेस्ट है ये आउफिट्स, मौनी रॉय समेत इन एक्ट्रेस का लुक कर सकती हैं कॉपी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो