scriptChristmas Day 2020 : क्रिसमस का लाल रंग से क्या संबंध,आखिर क्यों पहनते हैं इस दिन लाल कपड़े ? जानिए इसकी वजह | Why does Christmas wear red clothes? Know the reason | Patrika News
हॉट ऑन वेब

Christmas Day 2020 : क्रिसमस का लाल रंग से क्या संबंध,आखिर क्यों पहनते हैं इस दिन लाल कपड़े ? जानिए इसकी वजह

क्रिसमस डे (Christmas Day 2020) 25 दिसंबर को पूरे देश में मनाया जाएगा.
इसे भारत में ‘बड़े दिन’ के नाम से भी जाना जाता है

Dec 24, 2020 / 06:28 pm

Pratibha Tripathi

Christmas Day 2020

Christmas Day 2020

नई दिल्ली। साल के अंत में मनाया जाने वाला क्रिसमस पूरी दुनिया में बड़ी ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। कहने को तो यह ईसाइयों का त्योहार है लेकिन इस पर्व को सभी धर्म के लोग बड़े ही जोश के साथ धूम-धाम से मनाते हैं। इस दिन लोग एक जगह एकत्रित होकर एकता भाइचारे के संदेश को मानते हुए आपस में उपहार देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। हर किसी के घरों में रंगबिरगें लाइटों से सजा क्रिसमस ट्री अपना अलग रंग बिखेरता हुआ नजर आता है।

इन्हीं रंगों के बीच इस पर्व का सबसे खास रंग लाल होता है जो इस पर्व को शोभा को बढ़ाने का काम करता है। लेकिन लाल रंग के कपड़े का इस त्यौहार से क्या संबंध है इसे जानने के लिए हर कोई उत्सुक है।

क्रिसमस के दिन आपने भी इस बात पर गौर किया होगा कि लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं लेकिन इस दिन लाल रंग के कपड़े का ही चुनाव क्यों करते है आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर लाल रंग का कपड़ा ही क्यों पहना जाता है?

लाल रंग के कपड़ों के इस्तेमाल करने की कई वजह बताई गई है। कुछ लोग इसे खुशी और प्यार का प्रतीक मानते है। कुछ लोग इसे जीसस क्राइस्ट के रक्‍त का प्रतीक है जो उनका दूसरों के प्रति बेपनाह प्‍यार दर्शाता है।

यीशु हर ईसाइ को प्रेम भाईचारा खुशियों को बांटने का पाठ पढ़ाना चाहते थे। उनका मानना था कि लाल खुशी का रंग है क्यों कि जहां प्यार होगा वहां खुशी अपने आप ही आ जाएगी। कहा जाता है कि इस रंग को सेंट निकोलस भी ज्यादा पहना करके थे। जिसके कारण बाद में सांता को भी इसी लुक में देखा जाने लगा।

Home / Hot On Web / Christmas Day 2020 : क्रिसमस का लाल रंग से क्या संबंध,आखिर क्यों पहनते हैं इस दिन लाल कपड़े ? जानिए इसकी वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो