scriptTiktok पर महिला ने किया ऐसा Dance, जाना पड़ गया जेल, देना पड़ा 14 लाख रुपए का जुर्माना | Women jailed after dance at Tiktok in Egypt | Patrika News
हॉट ऑन वेब

Tiktok पर महिला ने किया ऐसा Dance, जाना पड़ गया जेल, देना पड़ा 14 लाख रुपए का जुर्माना

Highlights- मिस्र की आदालत (Egypt Court) ने उन 5 महिलाओं में हर महिला पर तीन लाख इजिप्टियन पाउंड (Egyptian pound) यानी भारतीय रुपए के मुताबिक करीब 14 लाख रुपए का जुर्माना भी अदालत ने लगाया- यह मामला थोड़ा चौका देने वाला था क्योंकि एक मामूली डांस (Dance in Tiktok) पर सजा कैसे हो सकती है- मिस्र के एक सरकारी वकील के मुताबितक मिस्र में पारिवारिक मूल्यों और सिद्धांतों का उल्लंघन करने, भावनाएं भड़काने और मानव तस्करी को बढ़ावा देने के आरोप में यह जुर्माना लगाया गया है

नई दिल्लीJul 29, 2020 / 10:22 am

Ruchi Sharma

Tiktok पर महिला ने किया ऐसा Dance, जाना पड़ गया जेल, देना पड़ा 14 लाख रुपए का जुर्माना

Tiktok पर महिला ने किया ऐसा Dance, जाना पड़ गया जेल, देना पड़ा 14 लाख रुपए का जुर्माना

नई दिल्ली. टिक टॉक (Tiktok) सोशल मीडिया एप (Social Media) पर डांस करना लड़कियों को भारी पड़ गया। उन्होंने ऐसा डांस (Tiktok dance) किया कि उन्हें 2 साल की सजा सुना दी गई। हैरान कर देने वाली बात यह थी कि उनके डांस को कोर्ट (Court) ने समाज का माहौल खराब कर देने वाला बताया। यह मामला है मिस्र (Egypt) का।
मिस्र की आदालत (Egypt Court) ने उन 5 महिलाओं में हर महिला पर तीन लाख इजिप्टियन पाउंड (Egyptian pound) यानी भारतीय रुपए के मुताबिक करीब 14 लाख रुपए का जुर्माना भी अदालत ने लगाया। यह मामला थोड़ा चौका देने वाला था क्योंकि एक मामूली डांस (Dance in Tiktok) पर सजा कैसे हो सकती है।
इन मामलों के तहत लगे आरोप

मिस्र के एक सरकारी वकील के मुताबितक मिस्र में पारिवारिक मूल्यों और सिद्धांतों का उल्लंघन करने, भावनाएं भड़काने और मानव तस्करी को बढ़ावा देने के आरोप में यह जुर्माना लगाया गया है। बचाव पक्ष के वकीलों ने दो महिलाओं के नाम बताए जिनमें 20 वर्षीय छात्र हानीन होसाम और 22 वर्षीय मोवादा अल-अधम शामिल हैं। जबकि अन्य तीन महिलाओं ने सोशल मीडिया खाता चलाने में मदद की।
भेजा जा सकता है जेल में

हनीम और मोवादा ने टिकटॉक पर 15 सेकंड की क्लिप में कारों के भीतर मेकअप पोज देने, रसोई में नृत्य करने और स्किट में मजाक करते हुए ख्याति अर्जित की थी। लेकिन सोशल मीडिया स्टारडम मिस्र में उनकी सजा में बदल गया। उन्हें फर्जी खबरें प्रसारित करने या अनैतिकता को लेकर अस्पष्ट अपराधों के लिए जेल में भी डाला जा सकता है।
गौरतलब है कि भारत सरकार ने पिछले दिनों टिक टॉक (Tik Tok) सहित 59 चाइनीज ऐप्स को प्रतिबंधित किया, उसके बाद इनके 47 क्लोन ऐप को भी अब प्रतिबंधित कर दिया है। गूगल ने भी भारत में ब्लॉक कर दिया है यानी अब कोई भी गूगल स्टोर से टिक टॉक एप डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

Home / Hot On Web / Tiktok पर महिला ने किया ऐसा Dance, जाना पड़ गया जेल, देना पड़ा 14 लाख रुपए का जुर्माना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो