script‘दुनिया के सबसे क्यूट’ कुत्ते की हुई मौत, डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग करते थे फॉलो | worlds cutest dog boo dies aged 12 from broken heart | Patrika News
हॉट ऑन वेब

‘दुनिया के सबसे क्यूट’ कुत्ते की हुई मौत, डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग करते थे फॉलो

बू के ऊपर एक किताब भी लिखी जा चुकी है। इस किताब का नाम बू- द लाइफ ऑफ़ वर्ल्ड्स क्यूटेस्ट डॉग है।

Jan 20, 2019 / 05:02 pm

Neeraj Tiwari

worlds cutest dog boo dies

‘दुनिया के सबसे क्यूट’ कुत्ते की हुई मौत, डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग करते थे फॉलो

नई दिल्ली। क्या आपको भी पालतू कुत्तों से लगाव है? क्या आपका कुत्ता भी बहुत खूबसूरत है? हम आपसे यह बात इसलिए पूछ रहें हैं क्योंकि शनिवार की रात ‘दुनिया के सबसे क्यूट’ कुत्ते बू के लिए मौत बनकर आई। बू की मौत उस समय हुई जब वह सो रहा था। बू की पापुलरटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसे फेसबुक पेज पर 1 करोड़ 60 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा उसके नाम से एक किताब भी लिखी जा चुकी है। इस किताब का नाम बू- द लाइफ ऑफ़ वर्ल्ड्स क्यूटेस्ट डॉग है।

 

 

पार्टनर की मौत के बाद से रहता था उदास

बू, अमेरिका में अपने मालिकों के साथ रहता था। बू की मौत के बारे में उसके मालिकों ने बताया कि, बू के सबसे प्यारे दोस्त ‘बडी’ की मौत 2017 में हो गई थी। इसके बाद से ही बू दिल से संबंधित दिक्कतों से जूझ रहा था। बू और उसका दोस्त बडी करीब 11 सालों तक साथ रहे थे। बू के आधिकारिक फेसबुक पेज पर उसके मालिकों ने लिखा कि हमें लगता है कि जब बडी ने इस दुनिया को छोड़ा तभी से बू का दिल टूटा-टूटा सा लगता था। वह बेहद उदास रहने लगा था। उन्होंने लिखा कि हमारे परिवार का दिल टूट गया है लेकिन हमें इस बात का सुकून है कि वह अब किसी दर्द या तकलीफ में नहीं रहेगा।

 

 

फिर मिल पाएंगे बू और बड़ी

दुनिया के सबसे प्यारे कुत्ते के मालिक का मानना है कि मौत के बाद ऊपर बू को अकेला नहीं रहना पड़ेगा। वहां पर बडी उसका इंतजार कर रहा था, दोनों काफी वक्त बाद एक-दूसरे से मिलकर काफी खुश होंगे। बता दें कि मालिकों ने 2006 में बू को अपने घर लाए थे। इसके बाद से वह यहां पर रह रहा था। उसके मालिकों ने इसके नाम से फेसबुक पेज बना रखा था।

Home / Hot On Web / ‘दुनिया के सबसे क्यूट’ कुत्ते की हुई मौत, डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग करते थे फॉलो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो