नेत्रहीन महिला की गोल रोटी देख आप हो जाएंगे हैरान, दे रही हैं कुकिंग की ट्रेनिंग
- नेत्रहीन महिला ने बनाई गोल-गोल रोटी
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। कहते है जिसके मन में कुछ करने का हौसला होता है तो उसके सामने आई बाधाए भी असानी से हट जाती है फिर चाहें वो शारीरिक रूप से कमजोर ही क्यों ना हो, ऐसा ही कुछ देखने को मिला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जिसमें एक दृष्टिहीन महिला लोगों के लिए बड़ी प्रेरणा बनकर उभरी हैं भले ही उनकी आखों में अंधकार का साया मंडरा रहा है, लेकिन घर की रसोई पर वो अपने खास हुनर से एक बड़ी रोशनी बनकर छाई हुई है। उनकी रसोई के खास हुनर की प्रंशसा हर कोई करता है। खाना बनाने की शौकिन आशा शिवराज अपनी बेहतरीन कुकिंग स्किल्स (Cooking Skills) के लिए जानी जाती हैं। आशा के हाथों से बना स्वादिष्ट खाना (Tasty Food) खाने के बाद हर कोई उनकी कुकिंग का दीवाना हो जाता है। सबसे खास बात यह है कि वो सोशल मीडिया के माध्यम से वह लोगों को खाना बनाने की ट्रेनिंग भी देती है।
आशा शिवराज खाना बनाने के दौरान किसी की भी सहायता नही लेती। बल्कि खुद अपने हाथों से सब्जियां काटकर सारी सामग्री मिलाकर स्वादिष्ट खाना बनाती है। इसके बाद शानदार गोल-गोल रोटी तैयार करती हैं।
कभी अपने हालात से नहीं मानी हार- आशा
आशा का कहना है कि उन्होंने कभी भी अपने हालातों से समझौता नही किया। ना ही इसे कमजोरी माना। बल्कि उन्होंने खुद को आत्मनिर्भर (Self Dependent) बनाने के लिए हर ट्रिक (Trick) को आजमाया और खुद को स्ट्रांग बनाया.
महिला के हौसले को देख यूजर्स कर रहे सलाम
आशा शिवराज zayka ka tadka नाम का कुकिंग पेज तैयार किया है जिस पर अपने वीडियो पोस्ट करके लोगों को ट्रेनिंग देती है। उनके वीडियो (Food Video) को अब ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद भी करने लगे है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर महिला के हौसले को सलाम कर रहे हैं।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Hot on Web News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi