अमित शाह ने किया पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन[typography_font:14pt;” >हुब्बल्लीकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को शहर में पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन किया। शाह ने शहर के चिटगुप्पी अस्पताल में जन्मे तीन नवजात को पल्स पोलिया खुराक पिलाई।इसके बाद वे शहर के मयूर एस्टेट स्थित केंद्रीय संसदीय मामलात, कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी के आवास के लिए रवाना हुए। जोशी के परिवार ने अमित शाह का आरती उतारकर पारम्परिक तौर पर स्वागत किया। शाह शहर के निजी होटल में शनिवार रात्रि विश्राम कर विशेष विमान से बेंगलूरु मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री जोशी के घर पर नाश्ता करने के बाद अमित शाह ने कुछ समय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। रैयत संघ तथा रैयत सेना कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का सम्मान किया। इस अवसर पर राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्माई, उपमुख्यमंत्री गोविंद कारजोल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नळिन कुमार कटील समेत कई उपस्थित थे। पिछली रात जन्मे तीन बच्चों को अमित शाह ने रविवार को पोलियो की खुराक पिलाई। दो बालक तथा एक बालिका को उन्होंने पोलियो की खुराक पिलाई और बच्चों को दुलार किया। चिटगुप्पी अस्पताल में पिछली रात शरीफा कल्लिभावी, शकुंतला सोलंके, मरियम्मा बल्लारी को जन्मे शिशुओं को उन्होंने पल्स पोलियो खुराक पिलाई।