scriptप्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए जागरूकता अभियान | Awareness campaign to ban plastic | Patrika News
हुबली

प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए जागरूकता अभियान

प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करने के बजाय कपड़े की थैलियों व पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं का उपयोग करने संबंधित जागरूकता फैला रहा है रेलवे स्टाफ, रेलवे स्टेशन परिवेश में प्रवेश करने से पहले यह जांच की जा रही है कि कोई यात्री प्लास्टिक की एकल उपयोग वाली थैलियां ले तो नहीं जा रहा।

हुबलीApr 16, 2021 / 09:39 pm

MAGAN DARMOLA

प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए जागरूकता अभियान

प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए जागरूकता अभियान

हुब्बल्ली. दक्षिण पश्चिम रेलवे हुब्बल्ली विभाग की ओर से रेलवे परिसर में एकल उपयोग में लाई जाने वाली प्लास्टिक की थैलियों, प्लास्टिक कप सहित अन्य प्लास्टिक की वस्तुओं पर पाबंदी लगाने संबंधित अभियान चलाया जा रहा है।
हुब्बल्ली विभाग के प्रमुख रेलवे स्टेशन श्री सिध्दारूढ़ स्वामीजी हुब्बल्ली जंक्शन, धारवाड़, लोंडा, बेलगावी, वास्को द गामा, गदग, बागलकोट, विजयपुर, होसपेटे, बल्लारी सहित अन्य रेल्वे स्टेशनों पर स्टाफ एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जागरूकता फैला रहा है। रेलवे विभाग की ओर से यात्रियों से यात्रा के दौरान एकल उपयोग वाली प्लास्टिक की वस्तुओं का उपयोग न करने की अपील की गई है।

रेलवे स्टाफ लोगों से प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करने के बजाय कपड़े की थैलियों व पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं का उपयोग करने संबंधित जागरूकता फैला रहा है। रेलवे स्टेशन परिवेश में प्रवेश करने से पहले यह जांच की जा रही है कि कोई यात्री प्लास्टिक की एकल उपयोग वाली थैलियां ले तो नहीं जा रहा। उन्होंने प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी। अभियान के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेशन पर तथा रेलवे कोच में जागरूकता पोस्टर भी चिपकाए गए हैं।

Home / Hubli / प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए जागरूकता अभियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो