scriptआत्मनिर्भर बने शारीरिक विकलांग | become self-reliant physically handicapped | Patrika News
हुबली

आत्मनिर्भर बने शारीरिक विकलांग

आत्मनिर्भर बने शारीरिक विकलांग

हुबलीJul 29, 2021 / 01:51 am

S F Munshi

आत्मनिर्भर बने शारीरिक विकलांग

आत्मनिर्भर बने शारीरिक विकलांग

आत्मनिर्भर बने शारीरिक विकलांग
-पूर्व मंत्री डॉ. एम.बी. पाटील ने दी सलाह
विजयपुर
पूर्व मंत्री एवं बीएलडीई अध्यक्ष डॉ. एम.बी. पाटील ने कहा है कि शारीरिक विकलांगों को किसी भी परिस्थिति में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। आत्मनिर्भर जीवनयापन कर दूसरों के लिए आदर्श बनना चाहिए। वे विजयपुर के बीएलडीई संस्था परिसर में बीएलडीई डीम्ड विश्वविद्यालय, जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र की ओर से आयोजित विकलांगों को कृत्रिम अंग जोडने तथा सामग्रियों के नि:शुल्क वितरण कार्य का उद्घाटन कर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि विकलांगों को किसी भी मामले में खुद को कमतर नहीं समझना चाहिए। स्वयं भी दूसरों की तरह आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें वितरित सामग्रियों का लाभ उठाना चाहिए। समाज में विभिन्न क्षेत्रों में खुद को ढालना चाहिए। विकलांगों की मदद के लिए हम हमेश तैयार हैं।
इस अवसर पर 25 जने विकलांगों को कृत्रिम सामग्रियों को वितरित किया गया। बीएलडीई डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.एस. मुधोल, चिकित्सकीय कालेज के प्रचार्य डॉ. अरविंद पाटील, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश होन्नुटगी, जिला विकलांग विभाग अधिकारी आइशा नदाफ, नोडल अधिकारी डॉ. ईश्वर बागोजी आदि उपस्थित थे।

Home / Hubli / आत्मनिर्भर बने शारीरिक विकलांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो