scriptबाढ़ राहत में केन्द्र मंजूर करे न्यूनतम पांच हजार करोड़ की राशि | Center should sanction minimum amount of five thousand crores in flood | Patrika News
हुबली

बाढ़ राहत में केन्द्र मंजूर करे न्यूनतम पांच हजार करोड़ की राशि

बाढ़ राहत में केन्द्र मंजूर करे न्यूनतम पांच हजार करोड़ की राशि-पूर्व मंत्री आरवी देशपांड़े ने की मांग हुब्बल्ली

हुबलीOct 05, 2019 / 08:43 pm

Zakir Pattankudi

बाढ़ राहत में केन्द्र मंजूर करे न्यूनतम पांच हजार करोड़ की राशि

बाढ़ राहत में केन्द्र मंजूर करे न्यूनतम पांच हजार करोड़ की राशि

हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति, फसल बर्बाद

हुब्बल्ली हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता देशपांडे ने कहा कि पूर्व में हमारी संप्रग सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर बाढ़ नहीं आने पर भी 16 हजार करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे। आज राज्य के अधिकतर जिले अनावृष्टि की चपेट में हैं। राज्य में हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति, फसल बर्बाद हुई है।

सरकार गम्भीर नहीं

कांग्रेस नेता देशपांडे ने कहा कि बाढ़ आए ढ़ाई माह बीतने पर भी अभी तक सरकार की ओर से दी गए राशि पीडि़तों तक नहीं पहुंची है। लोग सड़कों पर आ गए हैं। लोग इतने बड़े पैमाने पर तकलीफ में हैं, राज्य सरकार को सकिय होना चाहिए था। सरकार गम्भीर नहीं है परन्तु अब केंद्र सरकार ने 1200 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। केन्द्र सरकार को न्यूनतम पांच हजार करोड़ रुपए तो मंजूर करने ही चाहिए था।

Home / Hubli / बाढ़ राहत में केन्द्र मंजूर करे न्यूनतम पांच हजार करोड़ की राशि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो