शीघ्र राहत देने का आश्वासन दिया
बाढ़ राहत के बारे में कांग्रेस-जद (ध) की निंदा पर पलटवार करते हुए बोम्माई ने कहा कि बाढ़ राहत राशि मिलने के बाद कहने वालों को जवाब मिलेगा। बाढ़ राहत की घोषणा करने का अधिकार केंद्रीय गृह मंत्री को है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ 25 मिनट तक बाढ़ राहत के बारे में बात की है। घर, फसल नुकसान की संपूर्ण रिपोर्ट सौपी है। शीघ्र राहत देने का आश्वासन दिया है।सभी जानते हैं
बोम्माई ने कहा कि कांग्रेसी मुख्यमंत्री येडियूरप्पा को कमजोर मुख्यमंत्री कहकर निंदा कर रहे हैं। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में कांग्रेस आलाकमान को राज्य के नेता किस प्रकार सिर झुकाते थे यह सभी जानते हैं।