scriptव्यक्ति की मानहानि करना भी मानव अधिकारों का उल्लंघन | Defaming any person also violates human rights | Patrika News
हुबली

व्यक्ति की मानहानि करना भी मानव अधिकारों का उल्लंघन

-प्रभारी प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश होसमनी ने कहा

हुबलीDec 12, 2018 / 08:15 pm

Santosh kumar Pandey

Defaming any person also violates human rights

व्यक्ति की मानहानि करना भी मानव अधिकारों का उल्लंघन

व्यक्ति की मानहानि करना भी मानव अधिकारों का उल्लंघन
-प्रभारी प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश होसमनी ने कहा
हुब्बल्ली. प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश होसमनी सिद्धप्पा ने कहा है कि किसी की व्याक्ति की मानहानि करना भी मानव अधिकारों का उल्लंघन है। वे धारवाड़ में आलूर वेंकटराव सभा भवन में जिला कानून सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन, जिला पंचायत, पुलिस विभाग तथा धारवाड़ अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विश्व मानव दिवास कार्यक्रम का उद्घाटन कर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि मानव अधिकार समग्र मानव विकास के लिए तैयार किए वैश्विक समझौतों के दस्तावेज हैं। किसी व्यक्ति को बेइज्जत करने के कार्य मानव अधिकारों के उल्लंघन के दायरे में आते हैं। मनुष्यत्व के अनुकूल मानव अधिकारों को बनाया गया है। भारत ने प्रचीन दौर से मानव अधिकारों को परम्परागत रूप से प्राथमिकता देता आया है। विश्व मानव अधिकार दिवस की घोषणा के दिन भारतने भी उसका समर्थन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिलाधिकारी दीपा चोळन ने कहा कि मानव अधिकारों की जागरूकता के लिए विश्व मानव दिवस मनाया जाता है। हर व्यक्ति को मानव अधिकारों का उपयोग करने में किसी की ओर से बाधा नहीं आनी चाहिए। मानव अधिकारों का उल्लंघन होने पर राष्ट्रीय या राज्य मानव अधिकार आयोग से शिकायत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मानवधिकारों के बारे में तथा अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस दिशा में जागृति पैदा करने के कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। मूलभूत अधिकारों का संरक्षण न्यायालयों की ओर से होता है।
धारवाड़ अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश उडिकेरी ने विश्व मानव अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
अपर जिलाधिकारी इब्राहिम मैगूर ने श्रोताओं को विश्व मानव अधिकारों की शपथ दिलाई। जिला कानून सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव तथा वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश चिण्णन्नवर आर.एस. ने अतिथियों का स्वागत कर विचार व्यक्त किए।
समारोह में जिला पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश सावित्री एस. कुज्जी, प्रधान सिविल न्यायाधीश श्रीकांत एस.वी., उप विभागाधिकारी मोहम्मद जुबेर, महिला एवं बाल कल्याण विभाग उप निदेशक बसवराज वरवट्टी, समाज कल्याण विभाग के सह निदेशक मुनिराजु, धारवाड़ के तहसीलदार प्रकाश कुदरी, विविध न्यायाधीश, अधिवक्ता, अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Home / Hubli / व्यक्ति की मानहानि करना भी मानव अधिकारों का उल्लंघन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो