scriptकिसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन | Demonstration in support of farmer movement | Patrika News
हुबली

किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन

किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन

हुबलीDec 03, 2020 / 07:33 pm

S F Munshi

किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन

किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन

किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन
-केन्द्र सरकार की गलत नीतियों का पुतला जलाया
हुब्बल्ली-धारवाड़
किसान आंदोलन के समर्थन में किसान-मजदूर संघ के बैनर तले गुरुवार को शहर के कलाभवन मैदान से निकाली रैली विवेकानंद सर्कल पहुंच कर केन्द्र सरकार की गलत नीतियों का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केन्द्र सरकार की रोजमर्रा की वस्तुओं का संशोधन विधेयक, कृषि उत्पादों का व्यापार वाणिज्य विधेयक तथा कृषि उत्पादों के दाम तथा कृषि सेवाओं के किसान समझौता विधेयक नामक तीन कृषि संबंधित कानूनों के जारी करने के विरोध में 26 नवम्बर से देश की राजधानी दिल्ली में लाखों किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके समर्थन में देश भर में विभिन्न संघटनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
किसान संघटन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण जडगण्णवर ने कहा कि देश की कार्पोरेट कम्पनियों को लाभ पहुंचाने की दिशा में केन्द्र सरकार ने किसानों से धोखा कर रही है। लॉकडाउन का दुरुपयोग कर किसानों के अधिकारों को छीन रही है। अब तक सहन करते आए किसानों ने अब केन्द्र सरकार के खिलाफ सडक़ पर आगए हैं। एक देश एक मार्केट कहते आई केन्द्र सरकार ने किसानों के विरुद्ध नीतियां बना रही है। उनकी गलत नीतियों के कारण किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। देश की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वाले पूंजिपतियों को केन्द्र सरकार ने रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य, डाक, परिवहन, बैंक, एलआईसी आदि सभी सार्वजनिक सेवा क्षेत्रों को बेच रही है। केन्द्र सरकार के इस महा द्रोह को जनता कभी क्षमा नहीं करेगी। शोषक पूंजिपतियों को जनता का खून चूसने नहीं देंगे। इसके चलते पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश एसे विभिन्न राज्यों से लाखों किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। किसानों का आंदोलन शुरू होते ही घबराई केन्द्र सरकार ने दिल्ली में सडकों में गड्डे खुदवाकर, मिट्टी जमाकर, बैरिकेट लगवाकर, कांटों के तार बांध कर हजारों पुलिस कर्मियों को तयनात किया है। इसके बावजूद किसानों के आगे बढऩे पर उन पर पुलिस ने लाठियां बांझी। अत्यधिक सर्दी में जलफिरंगी तथा आंसू गैंस छोड कर किसान आंदोलन को दबाने का प्रयास किया है। केन्द्र सरकार के इस कार्रवाई का विभिन्न किसान संघटनों ने निंदा की है।
जिला सचिव शरणु गोनवार ने कहा कि केन्द्रीय भाजपा सरकार ने मानवता को भूल कर देश के किसानों के खिलाफ खडी है। अंत में हार कर केन्द्र सरकार ने किसान दिल्ली आसकते हैं कह कर सिर झुकाया है। दिन ब दिन ताकतवर बनते किसानों का एतिहासिक आंदोलन में एक मिलियन से अधिक किसानों ने भाग लिया है।
प्रदर्शन में मंजु जोडल्ली, अल्लावुद्दीन अड्ली, गोविंद कृष्णप्पनवर, मारुती पूजार, जगदीश पूजार, शिवलिंगप्पा उणकल, फकीरप्पा कोटी, ईश्वर नाडिगेर, बसप्पा जोगी समेत कई सदस्यों ने भाग लिया था।

Home / Hubli / किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो