scriptकोल्हापुर में किसानों का दूध का बडा आधार | Farmers' large milk base in Kolhapur | Patrika News
हुबली

कोल्हापुर में किसानों का दूध का बडा आधार

कोल्हापुर में किसानों का दूध का बडा आधार

हुबलीOct 29, 2020 / 11:45 pm

S F Munshi

कोल्हापुर में किसानों का दूध का बडा आधार,कोल्हापुर में किसानों का दूध का बडा आधार

कोल्हापुर में किसानों का दूध का बडा आधार,कोल्हापुर में किसानों का दूध का बडा आधार

कोल्हापुर में किसानों का दूध का बडा आधार
-सौ करोड के बोनस से दीवाली होगी मीठी
कोल्हापुर
गए साल बाढ और इस साल कोरोना, वापस जा रही बारिश ने किसानों का बडा नुकसान किया लेकिन इस कठिन समय में दुग्ध व्यवसाय ने किसानों को मदद की है। इस साल गोकुल, वारणा के साथ कई दूध संघों ने लगभग 100 करोड के ऊपर बोनस दिए जाने से दूध उत्पादक किसानों की दीवाली की मिठास बढेगी।
कोल्हापुर जिले में गए साल आ गई बाढ का बडा असर हुआ। 88 हजार 439 हेक्टर खेती बाढग्रस्त होने से खेत को 1500 करोड से ज्यादा नुकसान हुआ। गन्ना, सोयाबीन, मूंगफली के साथ कई फसलों का नुकसान हुआ। जबकि नुकसान की तुलना में मुआवजे की रकम बहुत कम थी। इस बीच इस साल कोरोना का कुछ हद तक इस क्षेत्र पर असर हुआ लेकिन बारिश अच्छी होने से फसले भी अच्छी आ गई। लेकिन फसलों को निकालने के समय ही वापस जा रही बारिश ने धो डाला। 8 से 10 दिन हुई बारिश से कुछ फसलें खराब हुई तो कई फसलों को खेत से निकालना भी बडा कठिन हुआ जिससे किसान समस्या में थे। दीवाली कुछ ही दिन पर आने के चलते बारिश ने उत्साह पर पानी फेर दिया। संकट में फंसे इन किसानों को इन दूध संघों की ओर से 106 करोड रुपए का बोनस दिया जाने वाला है। इसमें गोकुल दूध संघ की ओर से 76 करोड और वारणा संघ की ओर से 30 करोड दिए जाएंगे। बाकी की दूध संघ भी बोनस देंगे। इस बीच दशहरे पर कई संघो ने यह रकम किसानो के खाते में जमा की। इससे दशहरे के साथ दीवाली की मिठास भी बढेगी। साथ ही में गन्ने का क्षेत्र भी जिले में बढा हुआ है। एफआरपी अच्छी मिलने की संभावना से किसानों की समस्या कुछ हद तक कम होगी।

Home / Hubli / कोल्हापुर में किसानों का दूध का बडा आधार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो