scriptपूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल | Former women congress president Pratima joins Aam Aadmi Party | Patrika News
हुबली

पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल

पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल

हुबलीApr 05, 2021 / 07:59 pm

S F Munshi

पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल

पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल

पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल
पणजी
गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा बेट्सी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर केजरीवाल ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की जीत है कि उसकी सोच और योजनाओं से प्रभावित होकर दूसरी पार्टियों के लोग तेजी के साथ उसके साथ जुड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के साथ जुडऩे वालों में गोवा ही नहीं, दिल्ली और पंजाब के भी अनेक नेता शामिल रहे हैं जो आम आदमी पार्टी की मजबूत ताकत बन गए हैं।
बेट्सी का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से यह साफ होता है कि गोवा का युवा बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी की ओर देख रहा है। लोग आम आदमी पार्टी की ही ओर आ रहे हैं, इससे यह भी साबित होता है कि नए जमाने में युवाओं को जो बदलाव चाहिए, वह उन्हें आम आदमी पार्टी में ही दिखाई दे रहा है। आप नेता ने कहा कि वे देश के युवाओं की सोच पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
बता दें कि आम आदमी पार्टी गोवा में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है। अगर उसे गोवा में सफलता मिल जाती है तो उसे भी दिल्ली की तरह एक मॉडल स्टेट बनाकर अपने लिए पश्चिम का दरवाजा खोलने का प्रयास करेगी। यह पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का विकल्प बनने की महत्वाकांक्षाओं में मदद कर सकता है।

Home / Hubli / पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो