scriptSelf-Defence: आपात हालात में खुद के बचाव के गुर सीखेंगी बालिकाएं, सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यक्रम 16 को | Girls will learn the tricks to protect themselves in emergency situations, self-defense awareness program on 16th | Patrika News
हुबली

Self-Defence: आपात हालात में खुद के बचाव के गुर सीखेंगी बालिकाएं, सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यक्रम 16 को

राजस्थान पत्रिका तथा संस्कृति कन्या मंडल के संयुक्त तत्वावधान में

हुबलीJun 08, 2024 / 06:55 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

self-defence

self-defence

सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यक्रम
राजस्थान पत्रिका हुब्बल्ली तथा संस्कृति कन्या मंडल हुब्बल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 16 जून को दोपहर 3 से 5 बजे तक शहर के कंचगार गली स्थित महावीर भवन में सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
संस्कृति कन्या मंडल की अध्यक्ष मयूरी गोगड़ ने बताया कि मौजूदा हालात में बालिकाओं को सजग रहना जरूरी है। वे खुद अपनी सुरक्षा कर सकें। कार्यक्रम के दौरान खुशी बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताएंगी। कई बार आपात स्थिति में होने पर बालिकाएं खुद को कैसे सुरक्षित रख सकती हैं, इस बारे में कार्यक्रम में प्रकाश डालने के साथ ही बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के गुर भी बताए जाएंगे। बालिकाएं अपनी शक्ति को पहचानते हुए आगे बढ़ें। मौजूदा समय में कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए हमें सेल्फ डिफेंस के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यक्रम को लेकर संस्कृति कन्या मंडल कार्यकारिणी सदस्य प्रगति खींवेसरा, खुशी बोहरा, साक्षी मूथा, खुशी तातेड़, साक्षी मेहता, प्रियल बोहरा, खुशबू विनायकिया समेत अन्य तैयारियों में लगी हैं।

Hindi News/ Hubli / Self-Defence: आपात हालात में खुद के बचाव के गुर सीखेंगी बालिकाएं, सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यक्रम 16 को

ट्रेंडिंग वीडियो