लक्ष्य हासिल करने के लिए कठोर परिश्रम जरूरी[typography_font:18pt;” >धारवाड़जीवन में निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम व निरंतर प्रयास आवश्यक है। ये विचार जिलाधिकारी दीपा चोळन ने धारवाड़ के सोमेश्वर स्थित केन्द्रीय विद्यालय के 37वें वार्षिकोत्सव में व्यक्त किए। उन्होंने कहा है कि बच्चों का पालन पोषण करना कार्यालय कार्य से भी बेहद मुश्किल काम है। आज बच्चों में आयु अधिक समझ और अकल है। बच्चों को अनुशासन सिखाना घर से ही शुरू होना चाहिए। इसके लिए अभिभावकों में शांति और संयम बेहद जरूरी है। बुजुर्गों, शिक्षकों तथा महिलाओं से सम्मान से पेश आने की शिक्षा बच्चों को देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्राचार्य के.एस. मुरलीकृष्ण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बी.सी. सतीश आदि उपस्थित थे। गंगा, यमुना, कावेरी तथा नर्मदा ग्रुप में यमुना ग्रुप ने अत्यधिक अंक प्राप्त किए वहीं माध्यमिक शिक्षा वर्ग में गंगा ग्रुप ने अत्यधिक अंक हासिल किए जिन्हें पुरस्कार दिया गया। नवीं कक्षा के बाल वैज्ञानिक कुशाल को तथा राज्य स्तर में 129 विद्यार्थियों में चयनित बाल वैज्ञानिक दैविक को प्रमाणपत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में कक्षा १२ के रीजनल क्षेत्र में कांस्य पदक प्राप्त छात्र अक्षय तथा दर्शन को सम्मानित किया गया। वर्ष 2019-20 में 10वीं कक्षा में अत्यधिक अंक प्राप्त सृष्टि के. पेटकर (95.6 प्रतिशत), मानसी नागनूर (94.8), प्रतीक्षा तिगड़ी (94.4) तथा 12वीं कक्षा के अत्यधिक अंक प्राप्त रीतिश कुलकर्णी (91.6), पवन गुत्ती (88.2) तथा श्रेयस शरत (86.4) को पूर्व विधायक चन्द्रकांत बेल्लद की पोती के स्मरर्णार्थ पुरस्कार स्कूल की ओर से दिया गया। दसवीं एवं 12वीं कक्षा में 80 से 100 प्रतिशत परिणाम लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षक ऐश्वर्या अय्यंगर (इंग्लिश), नीला कारेकर (हिंदी) तथा अन्नपूर्णा पै (जीव विज्ञान) को सम्मानित किया गया। स्काउट्स एंड गाइड्स शिक्षक एम.के. गाणिगेर को राष्ट्रीय प्रधानमंत्री पदक हासिल करने में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, देश भक्तिगीत, नाटक, राजस्थानी, मराठी, गोवा, तमिल, कन्नड़, पश्चिमी नृत्य, फैशन शो आदि प्रस्तुत किए गए। केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से स्मिता एच. ने अतिथियों का स्वागत किया। वी.वी. रघुनाथ ने कार्यक्रम का संचालन किया। भरतेश भोसले ने अतिथियों का परिचय दिया। मोना वर्मा ने आभार व्यक्त किया।