[typography_font:14pt;” >बागलकोटस्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु ने कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में दो हजार लोग एकत्रित हुए थे, जिनमें कर्नाटक के तीन सौ लोगों के शामिल होने की रिपोर्ट मिली है। शहर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्रीरामुलु ने कहा कि फिलहाल 40 जनों का पता लगाया गया है, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बकाया लोगों का पता लगाने का कार्य चल रहा है। दिल्ली मरकज में भाग लेने के बारे में स्वयं जानकारी देनी चाहिए। दिल्ली के मरकज में इंडोनेशिया के 62 जने थे, जो कर्नाटक आकर गए हैं। इनमें 12 जनों का क्वारेंटाइन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलाल कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी जिलों का दौराकर लोगों में जागरुकता फैला रहे हैं। बागलकोट जिले में 350 वेड आरक्षित किए गए हैं। लॉकडाउन के बारे में देश के 80 प्रतिशत लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। स्वास्थ्य विभाग के लिए जरूरी सामानों को उपलब्ध किया जाएगा। पूरे राज्य में कोरोना के 101 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं, और कुछ की जानकारी आना बाकी है। आठ जने रिकवर हुए हैं, तीन जनों की मृत्यु हुई है।