scriptहर्षोल्लास से मनाएंगे कर्नाटक राज्य उत्सव | Karnataka state festival will be celebrated with gaiety | Patrika News
हुबली

हर्षोल्लास से मनाएंगे कर्नाटक राज्य उत्सव

हर्षोल्लास से मनाएंगे कर्नाटक राज्य उत्सव

हुबलीOct 25, 2021 / 11:38 pm

S F Munshi

हर्षोल्लास से मनाएंगे कर्नाटक राज्य उत्सव

हर्षोल्लास से मनाएंगे कर्नाटक राज्य उत्सव

हर्षोल्लास से मनाएंगे कर्नाटक राज्य उत्सव
-कोविड नियमों का कड़ाई से होगा पालन
सिरसी-कारवार
उत्तर कन्नड़ जिले के अपर जिलाधिकारी एच.के. कृष्णमूर्ति ने कहा है कि इस बार का कन्नड़ राज्य उत्सव को जिले में हर्षोल्लास के साथ अनूठे तरीके से मनाया जाएगा। वे कारवार स्थित जिलाधिकारी कार्यालय सभा भवन में कन्नड़ राज्य उत्सव संबंधित पूर्व तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश अनुसार कन्नड के लिए हम अभियान के तहत नाटक, नृत्य, संगीत कार्यक्रम, कन्नड़ गीतों का गायन, कन्नड़ में ही बातचीत, कन्नड़ में ही लेखन आदि प्रतियोगिताएं सीमा क्षेत्रों में कन्नड़ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर कर्नाटक राज्य उत्सव विशेष रूप से मनाने की दिशा में संबंधित अधिकारियों को करना चाहिए।
राज्य भर में तीन गीत एक साथ
उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर की सुबह 11 बजे कन्नड़ श्रैष्ठता को दर्शाने वाले डॉ. कुवेंपु की रचना बारिसु कन्नड़ डिमडिमवा, डॉ. निसार अहमद की रचना जोगद सिरी बेळकिनल्ली तथा हंसलेखा की रचना हुट्टिदरे कन्नड़ नाडल्ली हुट्टबेकु इन तीनों गीतों को राज्य भर में एक साथ गाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिले के अनुभवी संगीत शिक्षकों का चयन कर स्कूली बच्चों से दो बार पूर्व अभ्यास करना चाहिए। 28 अक्टूबर की सुबह 11 बजे जिले के विविध जगहों में मनाया जाना चाहिए। कन्नड़ एवं संस्कृति विभाग मंत्री सुनील कुमार ने यह निर्देश दिए हैं। इसके चलते विविध जिला एवं तालुक स्तरीय अधिकारी अपने विभागों में कन्नड़ के लिए हम अभियान विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए।
उस दिन सुबह 8 बजे जिलाधिकारी कार्यालय सभा भवन में कन्नडांबे रथ की जिला प्रभारी मंत्री पूजार्चना कर शहर में शोभायात्रा निकालेंगे। शहर के सभी सरकारी भवनों तथा प्रमुख सर्कलों को लाइटिंग से सजाना चाहिए। पुलिस परेड मैदान में सुबह 9 बजे जिला प्रभारी मंत्री राष्ट्र ध्वाजारोहण करेंगे। शिष्ठाचार के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। कोरोना काल में कार्यक्रम के दौरान सरकार दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक चिकित्सकीय तैयारियों के साथ सतर्कता बरतनी चाहिए। बैठक में जिला पंचायत प्रशासनिक विभाग के उप सचिव नागेश रायकर समेत विविध विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Home / Hubli / हर्षोल्लास से मनाएंगे कर्नाटक राज्य उत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो