scriptकोरोना पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन एकमात्र समाधान नहीं | Lockdown is not the only solution to overcome corona | Patrika News
हुबली

कोरोना पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन एकमात्र समाधान नहीं

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा राज्य में लॉकडाउन की जरूरत नहीं है, जनता को सरकार के निर्देशों का पालन कर कोविड पर काबू पाने में मदद करनी चाहिए।

हुबलीApr 14, 2021 / 09:23 pm

MAGAN DARMOLA

कोरोना पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन एकमात्र समाधान नहीं

कोरोना पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन एकमात्र समाधान नहीं

हुब्बल्ली. केंद्रीय संसदीय मामलात, कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि राज्य में दिन ब दिन बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बावजूद लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। शहर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि कोरोना पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन एक मात्र समाधान नहीं है। 17 अप्रेल के बाद राज्य में लॉकडाउन करने की किसी प्रकार की कोई संभावना नहीं है। राज्य की जनता को सरकार के निर्देशों का पालन करने के जरिए कोविड पर काबू पाने में मदद करनी चाहिए। जनता को कोरोनी के बारे में गंभीरता बरतनी चाहिए।

जोशी ने कहा कि परिवहन निगम कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी है। इसके चलते इस बारे में सरकार बातचीत के लिए तैयार है। परिवहन निगम कर्मचारियों को तुरन्त काम पर लौटना चाहिए। यह हड़ताल करने का समय नहीं है। काई भी समस्या होने पर बातचीत के जरिए समाधान करना चाहिए। हड़ताल से राज्य की जनता को समस्या हो रही है। इस बारे में कर्मचारियों को ध्यान देना चाहिए।

हार के डर से मुख्यमंत्री बार-बार बेलगावी आ रहे हैं कहकर कांग्रेस उम्मीदवार सतीश जारकीहोली की ओर से दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जोशी ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार का बयान सही नहीं है। मुख्यमंत्री ने केवल दो बार ही बेलगावी आकर प्रचार किया है। राज्य में तीन जगहों पर उपचुनाव चल रहे हैं। सतीश जारकीहोली को जीत का भ्रम है।

Home / Hubli / कोरोना पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन एकमात्र समाधान नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो