scriptफिर से मंत्री बनने की कतार में हैं प्रल्हाद जोशी, शाह ने जोशी को मंत्री बनाने का दिया था भरोसा, मोदी व शाह के भरोसेमंद | Patrika News
हुबली

फिर से मंत्री बनने की कतार में हैं प्रल्हाद जोशी, शाह ने जोशी को मंत्री बनाने का दिया था भरोसा, मोदी व शाह के भरोसेमंद

कर्नाटक के धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने वाले प्रल्हाद जोशी एक मंजे हुए राजनीतिज्ञ है। हालांकि उनकी जीत का अंतर पिछले साल की तुलना में घटा है। जोशी की जीत के साथ ही लगभग यह तय है कि उन्हें मंत्रिपरिषद में जगह दी जाएगी।

हुबलीJun 05, 2024 / 05:38 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

Pralhad Joshi

PRALHAD JOSHI

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब इस साल जोशी के लिए प्रचार करने हुब्बल्ली आए थे तब उन्होंने भी सभा में कहा था कि आप जोशी को जीता कर दिल्ली भेज दें बाकी की जिम्मेवारी हमारी है। यानी उन्होंने जोशी को मंत्री बनाने के संकेत पहले ही दे दिए थे। जोशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गुड लिस्ट में हैं। ऐसे में इस बार भी पूरी संभावना है कि वे मंत्री जरूर बनेंगे। हालांकि जोशी से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने हंसकर टाल दिया।
पार्टी की कर्नाटक की कमान भी संभाली
प्रल्हाद वेंकटेश जोशी 30 मई 2019 से भारत के संसदीय मामलों, कोयला और खान के केंद्रीय मंत्री हैं और 2004 से लोकसभा सदस्य हैं। वे धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। वह 2014 से 2016 तक भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक के राज्य अध्यक्ष भी रहे। जोशी 2004, 2009, 2014 और 2019 के आम चुनावों में लोकसभा के लिए चुने गए। प्रह्लाद जोशी का जन्म 27 नवंबर 1962 को कर्नाटक के विजयपुर में हुआ था।
ईदगाह मैदान में झंडा फहराने से आए चर्चा में
अपने शुरुआती दिनों में कारोबारी रहे जोशी ने 1992 से 1994 तक हुब्बल्ली के ईदगाह मैदान जिसे कित्तूर रानी चेन्नम्मा मैदान भी कहा जाता है में तिरंगा झंडा फहराने के लिए एक आंदोलन का नेतृत्व किया। यहीं से प्रल्हाद जोशी पहली बार आरएसएस के साथ सार्वजनिक नोटिस में आए। यानी यहीं से उनका राजनीतिक सफर भी शुरू हुआ। इसके बाद उन्हें धारवाड़ जिले में भाजपा का अध्यक्ष चुना गया।
पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और पाटिल को हराया
उन्होंने पहली बार 2004 में 14वीं लोकसभा चुनाव लड़ा, जहां उन्होंने कांग्रेस के बीएस पाटिल को हराकर धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। 2009 के आम चुनावों में उन्होंने कर्नाटक में 28 निर्वाचन क्षेत्रों में दूसरे सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की। जबकि उसी वर्ष अधिकांश मंत्रियों और सांसदों को हार का सामना करना पड़ा था। 2019 में उन्हें संसदीय मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया। उन्होंने 30 मई 2019 को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली और संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री बने।

Hindi News/ Hubli / फिर से मंत्री बनने की कतार में हैं प्रल्हाद जोशी, शाह ने जोशी को मंत्री बनाने का दिया था भरोसा, मोदी व शाह के भरोसेमंद

ट्रेंडिंग वीडियो