scriptपर्यटन स्थलों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पर्यटक मित्र | Tourist Mitra | Patrika News
हुबली

पर्यटन स्थलों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पर्यटक मित्र

कानून-व्यवस्था के साथ ही पर्यटन स्थलो के बारे में जानकारी भी उपलब्ध करा रहे

हुबलीFeb 05, 2024 / 07:26 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

Tourist Mitra

Tourist Mitra

देश के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक कर्नाटक के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर तैनात पर्यटक मित्र पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से अहम भूमिका निभा रहे हैं। कर्नाटक के पर्यटन विभाग और राज्य पर्यटन विकास निगम ने गृह विभाग के साथ मिलकर पर्यटकों के अनुकूल पुलिस बल पर्यटक मित्र लॉन्च किया था। जिसे राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर तैनात किया गया हैं। होम गार्ड कर्मियों को इस काम के लिए प्रशिक्षित किया गया हैं और वे स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय में काम कर रहे हैं। होम गार्ड से ही ये पर्यटक मित्र बनाए गए हैं।
पर्यटन स्थलों की जानकारी
पर्यटको को पर्यटन स्थलों की जानकारी के साथ ही पर्यटक मित्र के रूप में ये कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद कर रहे हैं। पर्यटक मित्रों को पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी गई है। पिछले दिनों लखुण्डी के पास पांव फिसलने से बुजुर्ग झील में गिर गया था। वहां तैनात पर्यटक मित्र आशा अन्निगेरे एवं पर्यटक मित्र लक्ष्मण बी. सलुन्की ने तुरन्त बुजुर्ग को झील से बाहर निकाल लिया। इसी तरह से गदग की झील के आसापस भी भी चाक-चौबंद व्यवस्था में पर्यटक मित्र प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर
पर्यटक मित्र एम.बी. हुगड़, पर्यटक मित्र के.वी. हदागलीमट, पर्यटक मित्र सरिता करवर, पर्यटक मित्र भारती कबाड़ी एवं पर्यटक मित्र आशा अन्निगेरे ने बताया कि हम पर्यटकों को पूरी सुरक्षा देने का प्रयास करते हैं। इसके साथ ही उन्हें पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं। हम पर्यटकों की पूरी मदद करते हैं। हम स्थानीय पुलिस के लगातार संपर्क में रहते हैं। स्थानीय पुलिस भी पर्यटन स्थलों पर आकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती है। इस वजह से पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा चाक-चौबन्द बनी रहती है। पर्यटक मित्र के रूप में हम पर्यटन स्थलों पर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों को पर्यटन स्थलों पर आने से रोकते हैं।

Hindi News/ Hubli / पर्यटन स्थलों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पर्यटक मित्र

ट्रेंडिंग वीडियो