दो दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज आज से[typography_font:18pt;” >विजयपुरमहाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवगिरी में गुरुवार से दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया है। देश व दुनिया में विख्यात इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां ८५ फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा विराजमान है। महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए फिल्म निर्माता एवं टी.के. पाटील बेनकट्टी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बसंतकुमार पाटील ने कहा कि यह एक प्रसिद्ध व पवित्र धार्मिक स्थल है, यहां पिछले १३ साल से निरंतर शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्वर्ण रथयात्रा कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार सुबह ७.३० बजे किया जाएगा। सुबह शहर के आदर्शनगर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो बीएलडीई मार्ग, गांधी चौक, स्टेशन मार्ग से होते हुए शिवगिरी पहुंचेगी। इसी दिन सुबह ११.३० बजे पत्थर से निर्मित नागदेवता प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी होगा। शाम ५ बजे रुद्र मृत्युंजय यज्ञ सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अगले शुक्रवार को काशी विश्वनाथ पूजा, बेलपूजा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन सुबह ७ बजे मेला महोत्सव का ध्वजारोहण होगा। सुबह ११:३० बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस मौके पर टी.वी. कलाकार कृष्णेगौड़ा व सुमा राजकुमार सहित कई नामी कलाकार कला की प्रस्तुती देंगेे। संवाददाता सम्मेलन में गिरीश पाटील, के.टी. पाटील व आर.टी. पाटील आदि उपस्थित थे।