scriptजहां मन हुआ फेंक दिया कचरा | Where the mind was dumped | Patrika News
हुबली

जहां मन हुआ फेंक दिया कचरा

जहां मन हुआ फेंक दिया कचरा-महानगर निगम मौन-शहर की सुंदरता को लग रहा ग्रहणहुब्बल्ली

हुबलीNov 18, 2019 / 08:45 pm

Zakir Pattankudi

,,

जहां मन हुआ फेंक दिया कचरा,जहां मन हुआ फेंक दिया कचरा,जहां मन हुआ फेंक दिया कचरा

रात्रि के समय फेंकते हैं

आदर्श नगर प्रथम मुख्य सड़क पर स्थित एक मात्र खुला भूखण्ड कूडा दान में परिवर्तित हुआ है। वाहनों में जाने वालों समेत कुछ लोगों का रात्रि यहां कचरा फेंकना सामान्य है। इसी प्रकार अशोक नगर के साप्ताहिक सब्जी मंडी मैदान तथा सेने के स्वामित्व की जमीन पर भी कूड़ा दान निर्माण हुआ है, जो सुअरों के आवास स्थान में परिवर्तित हुआ है।
महेश नायक, स्थानीय निवासी

जुर्माना लगाना चाहिए

उदयनगर में मुख्य चौराहे तथा गणेश मंदिर के पास स्कूल के पीछे ही महानगर निगम की ओर से कूड़ादान रखे गए हैं। कचरा इन कूडादानों के बजाए पूरी सड़क पर फैला रहता है। जहां आवारा कुत्ते व मवेशी भरे रहते हैं। लोगों को यहां से गुजरने में बड़ी परेशानी होती है। सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकने वालों पर महानगर निगम की ओर से जुर्माना लगाना चाहिए।
सुधाकर शीलभद्र, निवासी, उदयनगर

176 ऑटोरिक्शा डम्पर

महानगर निगम के 176 ऑटोरिक्शा डम्पर हर वार्ड की सड़क जाकर कचरा संग्रह करते हैं। कचरे की मात्रा के आधार पर कुछ वार्डों को न्यूनतम तीन से सात ऑटोरिक्शा डम्पर तैनात किए गए हैं। सुबह से शाम तक सफाई कर्मी कचरा संग्रह कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फेंकने के बारे में जागरुकता पहुंचाई जाएगी। वरना न्यूनतम सौ से एक हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जाएगा।
टी.एन. श्रीधर, पर्यावरण अभियंता, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम

शीघ्र ही विशेष कार्रवाई की जाएगी

खुली जगह या फिर भूखण्ड को कूडादान के तौर पर परिवर्तित करने पर इसके मालिकों को ही जिम्मेदार बना कर नोटिस दिया जाएगा। इस पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करने पर कचरे के पैमाने के आधार पर जुर्माना वसूला जाएगा। सरकारी तथा निजी खुली जमीन पर कचरा फेंककर शहर की सुंदरता को खराब करने वालों के खिलाफ शीघ्र ही विशेष कार्रवाई की जाएगी।
विजयकुमार, कार्यकारी अभियंता, ठोस कचरा प्रबंधन विभाग, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो