scriptमठ प्रमुख के साथ बातचीत के लिए येडियूरप्पा की एंट्री | Yeddyurappa's entry to interact with monastery chief | Patrika News
हुबली

मठ प्रमुख के साथ बातचीत के लिए येडियूरप्पा की एंट्री

धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र चुनाव को लेकर गदग जिला शिरहट्टी के फकीर दिंगालेश्वर स्वामी के चुनाव मैदान में उतरने के संकेत के चलते उपजे संकट से निपटने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने मैदान में एंट्री की है। हुब्बल्ली में देर रात तक भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक करने वाले येडियूरप्पा ने लिंगायतों पर हो रहे अन्याय के आरोपों तथा प्रल्हाद जोशी के कार्यों के बारे में विधायकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपने तरीके से समझाया।

हुबलीMar 29, 2024 / 11:29 am

Zakir Pattankudi

मठ प्रमुख के साथ बातचीत के लिए येडियूरप्पा की एंट्री

मठ प्रमुख के साथ बातचीत के लिए येडियूरप्पा की एंट्री

धारवाड़ लोकसभा चुनाव
हुब्बल्ली. धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र चुनाव को लेकर गदग जिला शिरहट्टी के फकीर दिंगालेश्वर स्वामी के चुनाव मैदान में उतरने के संकेत के चलते उपजे संकट से निपटने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने मैदान में एंट्री की है। हुब्बल्ली में देर रात तक भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक करने वाले येडियूरप्पा ने लिंगायतों पर हो रहे अन्याय के आरोपों तथा प्रल्हाद जोशी के कार्यों के बारे में विधायकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपने तरीके से समझाया।
येडियूरप्पा की अगुवाई में सिलसिलेवार बैठकों में पहले लिंगायत विधायकों, पूर्व विधायकों, फिर नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जोशी के खिलाफ लिंगायतों के साथ अन्याय करने के दिंगालेश्वर स्वामी की ओर से आरोप लगाते ही बेलगावी से सीधे हुब्बल्ली के अरविंद नगर स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक की। लिंगायत वोटों को विभाजित नहीं होने चाहिए इस बारे में केंद्रीय मंत्री एवं उम्मीदवार प्रल्हाद जोशी की उपस्थित में विधायकों, पूर्व विधायकों तथा पदाधिकारियों को नसीहत की।
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ही बीएस येडियूरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाने में भूमिका निभाने के दिंगलेश्वर स्वामी की ओर से लगाए गए गंभीर आरोप के चलते भी यह बैठक काफी महत्वपूर्ण हो गई।
इस आरोप पर खुद बीएस येडियूरप्पा ने प्रतिक्रिया दी कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने में जोशी की कोई भूमिका नहीं थी। प्रल्हाद जोशी एक कद्दावर नेता हैं और इस बार भारी अंतर से जीतेंगे। किसी भी कारण जोशी का टिकट नहीं बदला जाएगा।

Home / Hubli / मठ प्रमुख के साथ बातचीत के लिए येडियूरप्पा की एंट्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो