scriptइस राशि के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन, इन्हें मिलने वाली है कोई खुशखबर | 9 may rashifal of different rashi people | Patrika News
इंदौर

इस राशि के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन, इन्हें मिलने वाली है कोई खुशखबर

इस राशि के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन, इन्हें मिलने वाली है कोई खुशखबर

इंदौरMay 09, 2019 / 08:46 am

हुसैन अली

rashifal

इस राशि के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन, इन्हें मिलने वाली है कोई खुशखबर

इंदौर. आज का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मेष राशि वालों को वाहन सुख मिलेगा। मिथुन राशि के लिए आज धनागमन सहज होगा। ज्योतिषी पं. श्यामनारायण व्यास के मुताबिक सिंह राशि के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। तुला राशि वालों को भी लाभ के अवसर मिलेंगे। मीन राशि वालों को आज मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे।
मेष : अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाना आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा। आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा।
वृषभ : दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर में निराश न हो, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं। प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। जोखिम न उठाएं।
मिथुन : आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।
कर्क : कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें। रोज नई योजना बनती है पर आरंभ एक नहीं होती। परिवार में पूछ-परख कम होगी। पिता के साथ आजकल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
सिंह : अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरो के निजी मामलों में बोलना बंद करें। आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
कन्या : कम बोलें अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा। वाणी पर संयम रखें।
तुला : सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें। किसी भी कीमत पर झुकना आपको पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है।
वृश्चिक : नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूलखर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभलकर रहें। अपने कॅरियर को लेकर आप इमानदार नहीं है। संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश से लाभ होगा।
धनु : दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें। हानि संभावित है।
मकर : दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग है। श्वास से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं। आप के हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है।
कुम्भ : समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख-शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन : अपने आप पर विश्वास रखो। दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहे, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे। बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

Home / Indore / इस राशि के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन, इन्हें मिलने वाली है कोई खुशखबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो