scriptइंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव आज | advocate union election today | Patrika News
इंदौर

इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव आज

सुबह 11 से शाम चार बजे तक डलेंगे वोट, रात 11 बजे तक आएगा परिणाम

इंदौरMay 18, 2018 / 10:08 am

nidhi awasthi

इंदौर. अगले एक साल के लिए इंदौर अभिभाषक संघ की नई कार्यकारिणी का चयन आज होगा। ४७०० सदस्यों वाले संगठन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह ११ बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम चार बजे तक चलेगा। पांच बजे से मतगणना होगी, रात ११ बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है। ११ पदों के लिए इस बार कुल ३३ उम्मीदवार मैदान में हैं।
गुरुवार को जनसंपर्क के आखिरी दिन सभी उम्मीदवारों जनसंपर्क में पूरा जोर लगाया। वोट मांगने के लिए सदस्यों के ऑफिस, घर जाने के अलावा टेलीफोन से संपर्क कर गुहार लगाई। चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। पांच पदाधिकारी सहित कार्यकारिणी सदस्यों के ६ पदों के लिए होने वाले वार्षिक चुनाव में चार महिला वकीलों ने भी दावेदार है। भीषण गर्मी और पुराने चुनाव के आधार पर करीब २५०० वोटरों के कोर्ट परिसर आने के कयास लगाए जा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार मैदान में हैं।
वर्तमान अध्यक्ष दिनेश पांडे ने फिर मैदान संभाला है जबकि उन्हें टक्कर देने के लिए कमल गुप्ता और सज्जनसिंह खैर मैदान में हैं। सचिव पद के लिए गोपाल कचोलिया, गजेंद्र शर्मा, विशाल रामटेके और सूरज यादव ने दावेदार की हैं। सह सचिव पद के लिए अमित पाठक, सुधीर नायक, पिंकी सुनहरे, रमाकांत विश्नोई मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए गोपाल शर्मा, अंजुम पारिख और मुकेश सेठिया ने पर्चा भरा है। उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश हार्डिया, चक्रेश कुमार जैन, अभिमन्यु जोशी और सरित सान्याल दावेदार पेश कर चुके हैं। कार्यकारिणी के ६ पदों के लिए कुल १५ दावेदारों मैदान में हैं जिनमें सुषमा शर्मा, संदीप शर्मा, विनीता कुरार, संदीप यादव, राजकुमार कौशल, जयंत पटवा, शेखर चौधरी, दीपक पटेल, किशोर कुमार , संतोष चावला, शेखर चौधरी, भान प्रताप सिंह चौहान , योगेंद्र सिंह, मनीष कछवाह, नारायणदास तलरेजा और सुनील विश्वकर्मा शामिल हैं।

Home / Indore / इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव आज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो