scriptAmbedkar Jayanti 2022: स्मारक तक पूरे मार्ग पर रहेगी छावं, प्रशासन ने किया यह प्रयोग | Ambedkar Jayanti 2022: There will be a shadow on the entire route | Patrika News
इंदौर

Ambedkar Jayanti 2022: स्मारक तक पूरे मार्ग पर रहेगी छावं, प्रशासन ने किया यह प्रयोग

डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्म स्थली पर दो साल बाद भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। जिसमें देशभर से हजारों की संख्या में अनुयायी जुटेंगे। 12 से 14 अपै्रल तक होने वाले इस आयोजन को लेकर इस बार खास तैयारी की जा रही है। यहां आने वाली अनुयायियों के लिए तीन दिन तक 300 से अधिक रसोइए भोजन पकाएंगे। वहीं राममंदिर से स्मारक तक सड़क को डोम से कवर किया जा रहा है, ताकि गर्मी की तपन कम हो और अनुयायी छाव में ही स्मारक तक पहुंच सके।

इंदौरApr 12, 2022 / 11:09 am

Sanjay Rajak

Ambedkar Jayanti 2022: स्मारक तक पूरे मार्ग पर रहेगी छाव, प्रशासन ने किया यह प्रयोग

Ambedkar Jayanti 2022: स्मारक तक पूरे मार्ग पर रहेगी छाव, प्रशासन ने किया यह प्रयोग

डॉ. आंबेडकर नगर(महू).

स्वर्ग मंदिर में दो बड़े डोम बनाएं जा रहे है। जहां पर भोजनशाला और अनुयायियों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। आज से 14 अपै्रल तक यहां 300 कर्मचारी भोजन व्यवस्था में जुटेंगे। भोजन के लिए ईट की 20 और 20 भट्टी गैस की रहेगी। जानकारी के अनुसार इस बार भोजन व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। पहले टोकन जारी किए जाते थे। लेकिन इस बार सीधे प्लेट लेकर भोजन कर करेंगे। स्वर्ग मंदिर में पुड़ी, सब्जी, रामभाजी, नुक्ती, लोंजी, हरी मिर्च, मूंग दाल खिचड़ी रहेगी। वहीं विशेष अनुयायियों के लिए माहेश्वरी स्कूल में रूकने और भोजन की व्यवस्था की गई है, जिसमें सुबह नाश्ते में पौहे-जलेबी, उपमा, दाल-चावल, रोटी, सब्जी, मिठाई और कैरी का पना रहेगा।
यहां रूकेंगे अनुयायी

समिति से मिली जानकारी के अनुसार इस बार रूकने के लिए प्रायमरी स्कूल, सीबी गल्र्स स्कूल, स्वर्ग मंदिर मैदान और माहेश्वरी स्कूल में व्यवस्था की गई है। हालांकि इस बार अनुयायी कम आने की संभावना है। क्योंकि रेल मार्ग द्वारा महाराष्ट्र से कनेक्टीविटी नहीं है। हालांकि दावा में 1 लाख से अधिक अनुयायियों के आने का किया जा रहा है। सेामवार को 50 से अधिक अनुयायी महू पहुंचे है। आज से अनुयायियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
250 मीटर की सड़क पर बन रहा डोम

राममंदिर से लेकर स्मारक तक 250 मीटर की सड़क पर डोम बनाया जा रहा है। ताकि तेजी गर्मी में अनुयायियों को छाव मिल सके। इसका काम सोमवार दोपहर को शुरू किया किया। जिसके चलते शाम करीब 4 बजे अचानक प्रशासन ने किशनगंज से धारनाका की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर दिया। जिससे वाहनों की कतार लग गई। छोटे वाहन महू शहर से होकर धारनाका के लिए निकले। वहीं स्मारक के पास ही वाहनों को रोकना शुरू कर दिया गया था। जिससे जाम की स्थिति बन गई। हालांकि 15 से 20 मिनट बाद इस बंद को खोल दिया गया। दोपहर में ग्रामीण डीआइजी चंद्रशेखर सोलंकी ने तेलीखेड़ा स्थित हेलीपेड का निरीक्षण किया। बता दे कि 14 अपै्रल को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर इसी हेलीपेड पर लैंड होगा। वहीं पातालपानी में एक अतिरिक्त हेलीपेड भी बनाया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो