scriptपुलिस को आवेदन देकर खुद ही खोल दी अपनी पोल | Application investigation opened secret to police | Patrika News
इंदौर

पुलिस को आवेदन देकर खुद ही खोल दी अपनी पोल

– सराफा पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़

इंदौरJul 06, 2020 / 11:03 am

Manish Yadav

शहेरा तहसील पंचायत के दो तकनीकी सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

शहेरा तहसील पंचायत के दो तकनीकी सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंदौर. सराफा पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि इसमें एक आरोपी की पत्नी ने पुलिस को शिकायत की थी। जब उसके काम-काज की जानकारी निकाली तो आरोपी के इस काम के बारे में पता चला। पुलिस ने होटल में छापा मारा और वहां से आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार गोवर्धन पिता यशवंत निवासी संपत हिल्स, हरीश कदम और एक युवती को पकड़ा है। टीआई अमृता सोलंकी ने बताया कि गोवर्धन की पत्नी ने आवेदन दिया था। जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी देह व्यापार में लिप्त है। यह बात पक्की होने पर होटल में एक युवक को भेजा। वहां पर आरोपी एक रिक्शा से लड़की लेकर पहुंचा। उसके पहुंचते ही पुलिस टीम ने छापा मारा और गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के साथ जो रिक्शा का ड्राइवर चल रहा था। उसके मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि वह भी इसमें लिप्त है। इस पर उसे भी आरोपी बनाया। गोवर्धन के मोबाइल की जांच करने पर कई वॉट्सएप ग्रुप मिले हैं। अब इन सबकी पड़ताल की जा रही है। वहीं यह लड़कियां कहां से लाता था, इस बारे में भी पता किया जा रहा है, जो लड़की होटल से मिली है, वह अपना पता यूपी का बता रही है। पुलिस उसके बारे में भी जानकारी निकाल रही है। इन आरोपियों से बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है।

Home / Indore / पुलिस को आवेदन देकर खुद ही खोल दी अपनी पोल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो