scriptबड़ा गणपति चौराहा बना समस्या | bada ganpati Crossroads problem | Patrika News
इंदौर

बड़ा गणपति चौराहा बना समस्या

कई विकास कार्य हो रहे लेटलतीफी का शिकार, मल्हारगंज क्षेत्र : 10 हजार से अधिक जनसंख्या, 40 से अधिक कॉलोनी

इंदौरApr 17, 2018 / 01:08 pm

अर्जुन रिछारिया

इंदौर. शहर में पिछले ३ वर्षों से विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, लेकिन मल्हारगंज क्षेत्र में निगम के कई दावों एवं वादों के बाद भी कई कार्य समय पर पूरे न होकर सरकारी अनियमितताओं की भेंट चढ़ चुके हैं। कार्यों की लागत भी कई गुना बढ़ गई है। निगम ने जितनी तत्परता तोडफ़ोड़ में दिखाई थी, उस अनुपात में विकास कार्य नहीं हो रहा है। पुराना सघन रहवासी क्षेत्र होने से इस क्षेत्र में कई तंग गलियां व संकरी सडक़ें हैं। अधूरे प्रोजेक्ट लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं।
बड़ा गणपति चौराहे पर व्यवस्थित रोटरी न होने से वाहन चालक दिनभर गुत्थमगुत्था होते रहते हंै। साथ ही वहां ट्रैफिक सिग्नल भी नहीं है, जिस वजह से परेशानियां दोगुना हो जाती हैं। कई बार यातायात पुलिसकर्मी भी चौराहे से नदारद रहते हैं। चौराहे पर रोजाना दर्जनों वाहन आपस में टकराते हैं। कई वैन एवं मैजिक वाले भी चौराहे का यातायात बिगाड़ देते हैं।
एक साल से चल रहा टोरी कॉर्नर चौराहे का काम
स्र्माट सिटी की पहली सडक़ महूनाका से लेकर टोरी कॉर्नर तक बनी है। टोरी कॉर्नर चौराहे पर विकास कार्य पिछले एक साल से जारी है। बारी-बारी से दोनों भुजाएं दर्जनों बार बंद की जा चुकी हैं। अभी भी वहां पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इस वजह से मालगंज चौराहे से टोरी कॉर्नर आने वाली सडक़ को बंद कर दिया गया है। रोजाना शाम के समय यहां वाहनों की लंबी कतारें लगना आम बात है।
स्मार्ट सडक़ पर हादसों का डर
बड़ा गणपति से लेकर गंगवाल बस स्टैंड तक की सडक़ का कार्य भी काफी धीमी गति से चल रहा है। इसको लेकर आमजन को परेशानी हो रही है। जब सडक़ बनना शुरू हुई थी, तब निगम के अधिकारियों ने ६ माह में सडक़ पूरी करके देने का वादा किया था। इस सडक़ पर कारों के साथ-साथ बस एवं ट्रक भी अंध गति से दौड़ते हैं। कुछ माह पूर्व ही महापौर खुद बाल-बाल बची थीं। यहां डिवाइडर और गति अवरोधकों की भी आवश्यकता है।
सुस्त गति से चल रहा व्यास पुल का कार्य
व्यास पुल का विकास कार्य कई वर्षों से सुस्त गति से चल रहा है। निगम के अनुसार पुल के निर्माण में कई तकनीकी परेशानियां हैं, जिनको ठीक किया जा रहा है। निगम की कोशिश है कि बिना ट्रैफिक बंद किए ही पुल का कार्य पूरा हो जाए। साथ ही नदी से गाद एवं गंदगी निकालने का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। बदबू एवं गंदगी को लेकर कई बार रहवासी मोर्चा खोल चुके हैं।
व्यास पुल पर निरंतर कार्य जारी है। टोरी कॉर्नर का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। अन्य समस्याओं का समाधान भी जल्द से जल्द करेंगे।
मालिनी गौड़, महापौर

बड़ा गणपति चौराहे पर जल्द ही सिग्नल लगाकर सुंदर एवं व्यवस्थित तौर पर विकसित किया जाएगा। व्यास पुल का कार्य जल्द पूर्ण करवाने को लेकर पहले ही ठेकेदार को बोल चुके हैं।
दीपक जैन टीनू, क्षेत्रीय पार्षद

Home / Indore / बड़ा गणपति चौराहा बना समस्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो