scriptबल्लाकांड के आरोपी विधायक बनाएंगे भाजयुमो के आंदोलन की रणनीति | Ballakand MLAs will make a strategy for the movement of BJYM | Patrika News
इंदौर

बल्लाकांड के आरोपी विधायक बनाएंगे भाजयुमो के आंदोलन की रणनीति

प्रदेश स्तरीय समिति में आकाश, चढ़ीं भाजयुमो नेताओं की भौंहें, सरकार के खिलाफ आंदोलनों की रणनीति के लिए बनाई है समिति

इंदौरSep 04, 2019 / 11:19 am

Mohit Panchal

mla akash vijayvargiya

mla akash vijayvargiya

इंदौर। विधायक आकाश विजयवर्गीय अब प्रदेश सरकार के खिलाफ होने वाले आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। उनकी नियुक्ति प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष ने अपनी टीम में की। हालांकि इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आकाश को क्या देखकर लिया गया, जबकि उन्होंने न तो मोर्चे में कभी किसी जवाबदार पद पर काम किया, ना ही कोई सफल आंदोलन किया।
युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे ने कल प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया। ये टीम योजना बनाएगी कि किस मुद्दे पर कौन सा आंदोलन किया जाए और उसका स्वरूप क्या होगा। टीम में इंदौर से चार नेता हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव रणदीवे सह-संयोजक, आकाश, कमल गौड़ व भूपेंद्र कुशवाह।
आकाश की नियुक्ति की कहानी किसी भी मोर्चा नेता को समझ नहीं आ रही। मोर्चे की राजनीति में वे कभी सक्रिय नहीं रहे। पिछले दिनों खतरनाक मकान तोडऩे गए निगम अफसर की बल्ले से पिटाई करके जरूर चर्चा में आए थे। इस हरकत पर प्रधानमंत्री ने उन्हें पार्टी से निकालने की तक की बात कही थी। ऐसे में उनकी नियुक्ति किसी को हजम नहीं हो रही है।
संभाग व जिला स्तर पर भी बनेगी समिति

पांडे के मुताबिक प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन को सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए प्रदेश स्तरीय समिति के बाद संभाग तथा जिला स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा।

Home / Indore / बल्लाकांड के आरोपी विधायक बनाएंगे भाजयुमो के आंदोलन की रणनीति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो